ऋचा चड्ढा और अली फजल के संगीत की तस्वीरें हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखीं क्या?
ऋचा चड्ढा और अली फजल की अब शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में दोनों के संगीत की पहली तस्वीर सामने आई है।
मुंबई, 30 सितंबर: लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे ऋचा चड्ढा और अली फजल आखिरकार अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। पिछले 2 साल से ये दोनों शादी का प्लान कर रहे थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण शादी टलती चली गई। लेकिन आखिरकार वो वक्त आ ही गया जिसका दोनों को बेसब्री से इंतजार था। जी हां अली फजल और ऋचा चड्ढा के शादी के फंक्शन अब शुरू हो चुके हैं। इस बीच संगीत फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

सामने आई अली फजल और ऋचा चड्ढा की संगीत की तस्वीर
'गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्ट्रेस के हाथ में गुड्डू भैया के नाम की मेहंदी रच चुकी है। इसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब हाथों में मेंहदी लगने के बाद दोनों के संगीत फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
ऋचा चड्ढा ने इस फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि, मोहब्बत मुबारक. #RiAli. वहीं दोनों के लुक की बात करें तो संगीत सेरेमनी के लिये जहां अली फजल ने अबू जानी और संदीप खोसला का आउटफिट पहना था। वहीं ऋचा चड्ढा का लहंगा राहुल मिश्रा ने तैयार किया था। बॉलीवुड के लव बर्ड्स एकसाथ मैचिंग लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

एक दूसरे में खोए अली और ऋचा
पीच और व्हाइट कलर के लहंगे और चोली में जहां ऋचा चड्ढा गजब की खूबसूरत लग रही हैं, तो वही अली भी उन्हें मैच करते हुए व्हाइट कुर्ते पायजामे में काफी रॉयल लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों फिल्मी अंदाज में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बात जब फिल्मी स्टाइल की हो रही है तो ऋचा चड्ढा और अली फजल इस शादी को फिल्मी स्टाइल में करना चाहते हैं जिसके लिए दोनों किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां तक अपनी शादी के फंक्शन के लिए दोनों ने कुछ प्रोफेशनल आर्टिस्ट राजस्थान से बुलाए हैं।

शादी के कैसे और कहां होंगे फंक्शन
यानी की ऋचा और अली की शादी बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग में से होने वाली है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां ऋचा और अली की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन सितंबर के अंत में शुरू होगा और दिल्ली में 2 अक्टूबर तक चलेगा। तो वहीं शादी 6 अक्टूबर को होगी और रिसेप्शन 7 अक्टूबर को मुंबई में होगा। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इनवाइट किए जाएंगे।

ऐसे शुरू हुई थी ये खूबसूरत लव स्टोरी
ऋचा चड्ढा और अली फजल पहली बार साल 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे। यहां से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते ये मुलाकातें प्यार में बदल गई। इस खूबसूरत जोड़ी ने लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली। अब इतने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ये दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications