Ali fazal Richa Chadha: रिचा चड्ढा और अली फजल के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अली फजल और रिचा चड्ढा के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है। 16 जुलाई को कपल ने बच्ची के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब एक जॉइंट स्टेटमेंट में कपल ने खुशखबरी साझा की है।
रिचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में एक बच्ची के प्राउड पेरेंट बने। स्टेटमेंट में कपल ने लिखा हम अपनी हेल्दी बेबी गर्ल के 16.07.24 को आने की खुशी शेयर करते हैं। हम सभी चाहने वालों के आशीर्वाद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

इससे पहले 14 जुलाई को ऋचा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने नन्हे मेहमान के आने का इंतज़ार किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें अकेलापन महसूस होता है, लेकिन उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें हमेशा ऐसा लगता है कि कोई उनकी बात सुन रहा ह।
बताते चलें कि ऋचा और अली ने 2020 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। उन्होंने 2022 में अपनी शादी का जश्न मनाया।
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था, जहां उन्होंने लज्जो का किरदार निभाया था। सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।
अली फज़ल की आखिरी स्क्रीन आउटिंग 'मिर्जापुर 3' थी, जहां उन्होंने गुड्डू पंडित की भूमिका निभाई थी। इसका प्रीमियर 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications