Rhea Chakraborty को अगर काला जादू आता तो... सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 'डायन' कहने लगे थे लोग
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अगर किसी पर सबसे ज्यादा उंगलियां उठी हैं, तो वे रिया चक्रवर्ती हैं। अचानक फैंस की नजरों में रिया किसी एक्ट्रेस से डायन बन गईं। मगर अब हाल ही में रिया ने इन सभी बातों और शब्दों पर चुप्पी तोड़ी है।
चेतन भगत संग इंटरव्यू में रिया ने सुशांत की मौत के बाद के अपने सारे एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है। इसमें 14 दिन तक सलाखों के पीछे रहने वाला एक्सपीरियंस भी शामिल है। अब हाल ही में काला जादू को लेकर भी रिया ने काफी कुछ कहा है।

रिया ने कहा कि एक दिन हमने खाने के लिए कुछ ऑर्डर किया। मगर आते आते डिलीवरी ब्वॉय तक को टॉर्चर दिया गया। डिब्बा खुलवाने तक को कहा गया कि देखते हैं इन्होंने क्या मंगवाया है। रिया बोलीं कि मतलब अब हम खाना भी ना खाएं क्या?
इसके बाद रिया ने लोगों द्वारा काला जादू जानने वाली कहने को लेकर कहा कि अगर मैं ये सब जानती होती, तो कबकी सुपरस्टार बन चुकी होती। मेरे हाथ में बड़ी-बड़ी फिल्में होतीं।
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्टर की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। इस खबर से सनसनी सी मच गई थी। इसके बाद रिया ड्रग्स वाले एंगल को लेकर भी रडार पर आ गईं थीं। जिसके बाद उन्हें जेल में भी अपनी रातें बितानी पड़ीं। हालांकि, अब रिया ने अपने मुश्किल दिनों को लेकर काफी कुछ कहा है।
रिया ने जेल वाले एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए बताया कि जेल में उन्होंने बेहद मुश्किल भरे दिन गुजारे। जेल के दिन उनके लिए बदतर थे। खाने में शिमला मिर्च की सब्जी मिलती थी, वो भी पानी में तैर रही होती थी।
इसके साथ ही रिया ने ये भी कहा कि टॉयलेट उस जगह के बेहद पास होता था, जहां सब सोैते थे। रिया ने अपने दर्द भरे अनुभव के बारे में चेतन भगत के शो में खुलासा किया है।












Click it and Unblock the Notifications