'मैं हूं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर' सुष्मिता सेन से आखिर रिया चक्रवर्ती ने ऐसा क्यों कहा? वीडियो में बताई सच्चाई
Rhea Chakraborty Chat Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आज भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन जिम्मेदार बताया जाता है। यहां तक कि लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर का भी टैग दे दिया। वहीं अब सुष्मिता सेन के आगे उन्होंने खुद को लेकर एक ऐसी बात कही जिसे सुन हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपना चैट शो चैप्टर 2 शुरू किया। इसकी पहली गेस्ट बनी हैं पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन। अब इस शो का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें रिया चक्रवर्ती ने एक्ट्रेस संग कई सारी बातें शेयर की। साथ ही उन्होंने खुद को सबसे बड़ी गोल्ड डिगर कहा।

वीडियो में रिया चक्रवर्ती सुष्मिता सेन से कहती हैं कि, आपको पता है कि इस इंडस्ट्री में आपसे बड़ी गोल्ड डिगर है?" सुष्मिता सेन बड़ी हैरानी से पूछती हैं, 'सच?' इस पर रिया चक्रवर्ती ने कोई और नहीं बल्कि खुद को सबसे बड़ी गोल्ड डिगर कहा। ये सुनकर सुष्मिता सेन रिया पर तंज कसती हैं और कहती हैं, 'ओह आप भी।'
रिया चक्रवर्ती और सुष्मिता सेन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रिया ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मैं कल ही 32 साल का हुई हूं और यह बहुत शानदार सफर रहा है। पिछले 4 साल बदलाव, विकास और खुद का एक ऐसा वर्जन बनने के बारे में रहे हैं जिसके बारे में मैं आखिरकार अच्छा महसूस कर रही हूं। जश्न मनाने के लिए हम कुछ खास शुरू कर रहे हैं। ऐसे अमेजिंग लोगों को इनवाइट करना जिन्होंने जिंदगी में अपना चैप्टर 2 अपनाया है।" साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन को अपना आइडल बताया।
बता दें कि, जब सुष्मिता सेन की ललित मोदी संग अफेयर की खबरें उड़ी थी तब उन्हें लोगों ने गोल्ड डिगर का टैग दिया था। ललित मोदी संग तस्वीरें वायरल होने के बाद सुष्मिता को काफी ट्रोल किया गया था। वहीं दूसरी तरफ जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है तो रिया चक्रवर्ती आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। एक्टर के मौत के बाद रिया को गोल्ड डिगर कहा गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications