'मीडिया ने आपके साथ क्या किया', सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती से जब फैन ने मांगी माफी, एक्ट्रेस बोलीं..
रिया चक्रवर्ती से एक फैन ने कहा कि, ‘मीडिया ने आप और आपके परिवार के साथ क्या किया उसके लिए सॉरी। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैन को अपना जवाब दिया।
मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके गुजर जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मीडिया के निशाने पर आ गईं थी और लगातार उन्हें इस हादसे का कुसूरवार ठहराया जा रहा था। हालांकि, यह बात आज तक साबित नहीं हो पाई कि, सुशांत सिंह की मौत के पीछे रिया चक्रवर्ती का हाथ था। इस बीच एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन ने रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है।

रिया चक्रवर्ती से फैंस ने पूछे सवाल
रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर #AskmeAnything की फैंस के साथ क्विज खेली। इस दौरान उनसे फैंस ने कईं सारे सवाल पूछे। लेकिन एक फैन भी ऐसा भी था जिसने रिया चक्रवर्ती के इस हालात का मीडिया को जिम्मेदार ठहराया।

'मीडिया ने आपके साथ जो किया...'
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बुमरैंग पोस्ट किया था। जिसके कैप्शन पर एक्ट्रेस ने लिखा, "क्विक चैट? #askrc।" इस दौरान एक फैन ने लिखा, 'कृपया अपना ख्याल रखें, मीडिया ने आपके और आपके परिवार के साथ जो किया उसके लिए हमें खेद है। हालांकि रिया ने इसके जवाब में कुछ नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने फैन को अपनी प्रतिक्रिया के रूप में हाथ जोड़कर इमोजी की एक स्ट्रिंग पोस्ट की।

मानसिक स्वास्थ्य से कैसे निपट रही हैं रिया?
इसके अलावा एक प्रशंसक ने पूछा, "अब आप मानसिक स्वास्थ्य से कैसे निपट रहे हैं?" इसका रिया चक्रवर्ती ने जवाब देते हुए लिखा, "योग। ध्यान। थेरेपी। अच्छा घर का बना खाना। भगवान में विश्वास'। रिया ने शोइक चक्रवर्ती के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें टैग किया। फोटो में रिया ने क्रीम एथनिक वियर पहना था जबकि शोइक ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट चुना था।

चिंता के वक्त किससे सलाह लेती हैं रिया?
इसके अलावा एक फैन ने पूछा चिंता के दौरे से पीड़ित किसी व्यक्ति' से सलाह कैसे लें? जवाब में रिया ने लिखा, "करीबी दोस्तों और परिवार से बात करें। पेशेवर मदद लें। थेरेपी मेरे लिए बहुत अच्छा काम करती है। ध्यान। अच्छा वाइब्स।" अपनी आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिया ने अपनी एक हालिया फोटो शेयर की और लिखा, "आपका दिन शुभ हो, प्यार और रोशनी भेजें! हम जल्द ही फिर से चैट करेंगे।"

ड्रग्स केस में फंसी थी रिया
सुशांत सिंह की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में रिया जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा हाल ही में उन पर आरोप लगे थे कि, रिया को अन्य सह-आरोपियों से गांजा की कई डिलीवरी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications