Rhea Chakraborty ने सुशांत सिंह राजपूत को दिए थे ड्रग्स? एक्ट्रेस ने बता दिया सच, जानें क्या कहा?
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। एक्ट्रेस पर उन्हें ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगा था।
Rhea Chakraborty On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले ही तीन साल हो गए हैं। लेकिन, आज भी फैंस उनको भुला नहीं पाए हैं और एक्टर को हर दिन याद करते हैं। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा निशाने पर थीं।
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा के घर का पुलिस को शव मिला था। इसके बाद ये केस सीबीआई तो सौंपा गया लेकिन आजतक उनकी मौत की ये गुत्थी सुलझ नहीं पाई। अब 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ड्रग्स सप्लाई मामले में चुप्पी तोड़ी।

हाल ही में इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई सारे खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद लोग बहुत गलत नजरिए से देखने लगे थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं एक रूम में आती थी, तो मुझे लोगों के चेहरों पर साफ दिखता था। लोग मुझे दया की दृष्टि से देखते थे कि मैं जिंदा कैसे हूं। हालांकि कुछ लोगों ने मुझे सपोर्ट भी किया। लेकिन ये मेरे लिए मायने बिल्कुल भी नहीं रखता"।
इसके बाद जब रिया से पूछा गया कि, क्या उन्होंने सुशांत को ड्रग्स की सेल की थी। एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि, "अब मैं इस मामले में बात नहीं करना चाहती हूं। मैं ड्रग्स के बारे में, NCB के बारे में या CBI के मामले में कोई भी बात नहीं करना चाहती हूं"। बता दें कि, सुशांत की मौत के बाद रिया को आज भी ट्रोल किया जाता है। हालांकि अब उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications