क्या सच में सुशांत सिंह ने किया सुसाइड? सालों बाद खुद रिया चक्रवर्ती ने खोला राज, बोली- 'मुझे पता था..'

रिया चक्रवर्ती ने 3 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया की आखिर क्यों सुशांत ने सुसाइड किया था।

Rhea Chakraborty On Sushant Singh Rajput: साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर महज 34 साल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ाझ झटका लगा था। लेकिन सबसे ज्यादा इस मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। अब 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत मामले में तमाम तरह के आरोप लगे थे क्योंकि वह उस वक्त एक्टर को डेट कर रही थीं। इस वजह से एक्टेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023' से बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुलकर बात की।

Sushant Singh Rajput

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि, 'मुझे अब फर्क नहीं पड़ता मैं काफी आगे बढ़ चुकी हूं। मेरी पहले की जिंदगी और अबकी जिंदगी में काफी फर्क आ गया है। 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला जैसा महसूस होता था। लेकिन बाद में मैंने थैरेपी का सहारा लिया और अब मैं इन सबसे काफी आगे बढ़ चुकी हूं।'

रिया चक्रवर्ती ने आगे सुशांत की मौत का खुलासा करते हुए कहा कि, लोग मुझे ऐसे देखते जैसे की मैं ही क्रिमिनल हूं। रिया ने आगे मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि, 'इस देश में कोई ठीक से इस पर बात नहीं करता। लेकिन मैं खुश हूं कि नई जेनरेशन इस बारे में बात करती है। लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी इससे गुजरता है तो लोग इसका इशू बनाते है।'

सुशांत के बारे में बात करते हुए रिया ने आगे कहा, 'मुझे ये तो कभी नहीं पता चला कि आखिर उन्होंने क्यों अपनी जान ले ली थी। क्योंकि मैं उसके दिमाग में नहीं घुसी थी। जैसा कि लोग मेरे बारे में सोचते हैं। लेकिन ये बात सच है कि सुशांत उस वक्त मेंटली परेशान थे और इसका मुझे अंदाजा भी था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+