SSR Case: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने कोर्ट में दाखिल किए आरोप, 12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई की विशेष अदालत में आरोप दाखिल कर दिए हैं।
मुंबई, 23 जून: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई की विशेष अदालत में आरोप दाखिल कर दिए हैं। एनसीबी ने एक्ट्रेस और उनके भाई के खिलाफ ये आरोप सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले के सिलसिले में किए हैं। बता दें कि कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती पर ये आरोप अभी तय नहीं किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

अतुल सरपांडे ने दी जानकारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपांडे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में आरोप तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की अगली सुनवाई अब 12 जुलाई 2022 को होगी।
12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
सरपांडे ने आगे कहा कि अदालत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने वाली थी। हालांकि, ऐसा नहीं किया जा सकता क्योंकि कुछ अभियुक्तों ने डिस्चार्ज ऐप्लिकेशन दाखिल की है। अब कोर्ट ने कहा है कि डिस्चार्ज ऐप्लिकेशन पर फैसला होने के बाद ही आरोप तय किए जाएंगे। बुधवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत सभी आरोपित कोर्ट में पेश हुए। विशेष न्यायाधीश वीजी रघुवंशी ने मामले की सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख तय की है।
12 जून को मृत मिले थे सुशांत
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट पर फंदे से लटके मिले थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी जांच करते हुए अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एक्टर की मौत के मामले में ड्रग एंगल भी सामने आया था, जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने अपने लपेटे में लिया था।












Click it and Unblock the Notifications