Retro Teaser: सूर्या की 'रेट्रो' का टीजर हुआ रिलीज, अब पूजा हेगड़े संग स्क्रीन पर करेंगे ऐसा काम
Retro Teaser Out: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर सूर्या एकबार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'रेट्रो' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' का टीजर हुआ रिलीज
इस फिल्म में सूर्या के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मूवी के टाइटल 'रेट्रो' की घोषणा करते हुए टीजर को दर्शकों के साथ शेयर किया है। वहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर
पूजा हेगड़े ने इस टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस किरदार में मेरे दिल का एक टुकड़ा है। 'रेट्रो' भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरी एक प्रेम कहानी है। 'सूर्या 44' का टाइटल टीजर 'रेट्रो' आ चुका है।
गांव की लड़की के रूप में नजर आईं पूजा हेगड़े
2 मिनट के फिल्म के इस टीजर में पूजा हेगड़े और सूर्या एक तालाब के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूजा हेगड़े को गांव की लड़की की भूमिका में देखा जा सकता है। वह सूर्या की कलाई पर प्रेमिका के तौर पर रक्षा सूत्र बांधती है।
टीजर में सूर्या ने कही ऐसी बात
इसके बाद टीजर में सूर्या कहते हैं- मैं अपने गुस्से पर काबू रखूंगा, मैं इस पल से सब कुछ पीछे छोड़ दूंगा। मैं मुस्कुराने और खुश रहने की कोशिश करूंगा। मेरे जीवन का उद्देश्य, शुद्ध प्रेम है, केवल शुद्ध प्रेम।
पूजा हेगड़े के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि पूजा हेगड़े के पास इस समय कई खास प्रोजेक्ट्स हैं। पूजा जल्द ही साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ 'थलापति 69' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में भी दिखाई देंगी। वहीं साउथ के फेमस एक्टर सूर्या को आखिरी बार बॉबी देओल के साथ फिल्म 'कंगुवा' में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications