जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्माता प्रताप पोथन की संदिग्ध हालात में मौत, फ्लैट में मिला शव

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रताप पोथन चेन्नई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए। उनकी उम्र 69 थी।

चेन्नई, 15 जुलाई: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रताप पोथेन चेन्नई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए। उनकी उम्र 69 थी। प्रताप पोथन का जन्म 13 अगस्त 1952 को हुआ था। उन्होंने ऊटी के लॉरेंस स्कूल और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने तकरीबन 100 मलायलम, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साथ ही 12 फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है।

नहीं टिक पाई कोई शादी

नहीं टिक पाई कोई शादी

प्रताप पोथन की निजी जिंदगी की बात करें, तो एक्टर की शादी साल 1985 में एक्ट्रेस राधिका से हुई थी। लेकिन इसके एक साल बाद ही यानी साल 1986 में वे अपनी पत्नी से अलग भी हो गए। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में अमाला सत्यनाथ से शादी की। इस शादी से कपल को एक बेटी भी है। लेकिन उनकी ये शादी भी नहीं चल सकी और साल 2012 में दोनों अलग हो गए।

रिलीज होनी बाकी है 'बेरोज'

रिलीज होनी बाकी है 'बेरोज'

प्रताप पोथन की अंतिम फिल्म 'बेरोज' है। एक्टर मोहनलाल स्टारर ये फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है। फैंस एक्टर और डायरेक्टर प्रताप पोथन की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन उनकी इस फिल्म के रिलीज से पहले इस तरह की दुखद खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया।

इन सितारों ने भी अचानक कहा अलविदा

इन सितारों ने भी अचानक कहा अलविदा

साउथ इंडियन कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज की भी कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अचानक निधन हुआ था। चेतना राज 21 साल की थी। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान उनका निधन हुआ। चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी के लिए सोमवार, 16 मई को भर्ती कराया गया था। जैसे ही चेतना के फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगा, उनके शरीर में जटिलताएं विकसित हुईं, डॉक्टरों के बचाने के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस के माता-पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है।

सहाना की आकस्मिक मौत ने किया शॉक

सहाना की आकस्मिक मौत ने किया शॉक

केरल की फेमस मॉडल सहाना (Sahana) की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया। बताते चलें कि 21 साल की सहाना के जन्मदिन के मौके पर ही उनका शव खिड़की से लटकता हुआ पाया गया। दरअसल मॉडल की मौत का कारण घरेलू हिंसा बताया गया।

मंजूषा नियोगी का भी हुआ निधन

मंजूषा नियोगी का भी हुआ निधन

शुक्रवार 27 मई की सुबह को एक्ट्रेस मॉडल मंजूषा नियोगी का निधन हो गया। एक्ट्रेस का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला। इस खबर ने सबको सन्न करके रख दिया। मंजूषा नियोगी का शव शुक्रवार की सुबह उनके फ्लैट कोलकाता में पाया गया। इस मामले पर पुलिस लगातार जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने मंजूषा की मां का बयान दर्ज किया। मंजूषा की मां ने कहा, "मेरी बेटी लगातार कहती थी कि वह बिदिशा के साथ रहना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+