रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर लगा 11.96 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, लिजेल डिसूजा ने दिया बड़ा बयान

Remo D'Souza Wife: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ एक डांस ग्रुप को धोखाधड़ी देने का आरोप लगा है। कपल के खिलाफ पुणे पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। अब इस मामले में लिजेल डिसूजा ने बयान जारी किया है।

रेमो और लिजेल ने लोगों से तथ्यों को जानने से पहले "अफवाहें न फैलाने" का भी अनुरोध किया। रेमो ने अपने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया कि वह और उनकी पत्नी जल्द ही कहानी का अपना पक्ष साझा करेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में बात करेंगे।

Remo D Souza

वहीं रेमो की पत्नी लिजेल ने अपने इंस्टाग्राम में धोखाधड़ी मामले में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यह हमारे संज्ञान में आया है कि एक निश्चित डांस ग्रुप के संबंध में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ शिकायत दर्ज की गई है। यह निराशाजनक है कि ऐसी जानकारी दी गई है। हम सभी से अनुरोध करना चाहते हैं कि सही तथ्यों का पता लगाने से पहले वह अफवाहों से बचें।"

लिजेल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हम उचित समय पर अपना बयान सामने रखेंगे और अधिकारियों के साथ हर संभव तरीके से सहयोग करना जारी रखेंगे जैसा कि हमने अब तक किया है। हम अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। लिजेल और रेमो को हमेशा प्यार।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो और लिजेल के खिलाफ एक डांस ग्रुप के साथ कथित तौर पर ₹11.96 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। 26 साल की डांसर ने रेमो और उनकी पत्नी लिजेल समेत अन्य 5 लोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुणे पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। अभी तक इस मामले ेमें कोरियोग्राफर के खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+