रेखा को पति अमिताभ बच्चन के करीब देख जया बच्चन ने पार कर दी थीं सारी हदें, एक्ट्रेस को जड़ दिया था थप्पड़

Rekha and Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन भी अपने पति के साथ रेखा के अफेयर के बारे में काफी कुछ सुन चुकी थीं और धीरे-धीरे ये सब उनके बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा था।

rekha

Rekha and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ जुड़ा था। एक समय पर लोग उनके अफेयर की चर्चा करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने रेखा संग अपने प्यार भरे रिश्ते से हमेशा इनकार किया है और इसे लेकर कभी कोई बात नहीं की है। लेकिन रेखा ने कई बार इशारों ही इशारों में इस रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा है। रेखा ने कई बार अपनी बातें में ये जताने की कोशिश की है कि अमिताभ बच्चन और उनके बीच में एक खास रिश्ता था और कई लोगों को ये बात पता थी। सिर्फ इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जय बच्चन भी इस रिश्ते की सच्चाई से वाकिफ थीं। यही कारण है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के बारे में आज भी लोग ढेर सारी बातें करते हैं और इन दोनों से जुड़े न जाने कितने किस्से सुनाई देते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है अमिताभ बच्चन और रेखा का जिसमें जया बच्चन को एक बार इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने सबके सामने रेखा को थप्पड़ तक मार दिया था।

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'राम बलराम' की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ बच्चन को लेकर कई तरह की बातें इंडस्ट्री के चारों तरफ फैल रही थीं। वहीं अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन भी अपने पति के साथ रेखा के अफेयर के बारे में काफी कुछ सुन चुकी थीं और धीरे-धीरे ये सब उनके बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा था। जया बच्चन ने उस समय कोशिश की थी कि फिल्म 'राम बलराम' में रेखा और अमिताभ एकसाथ काम न कर सकें। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग को रेकने के लिए कई तरह के बहाने बनाए थे लेकिन जया बच्चन की सारी कोशिशें विफल हो गई थीं। आखिरकार रेखा और अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था।

rekha

जया बच्चन को रेखा पर आया गुस्सा
जानकारी के अनुसार फिल्म 'राम बलराम' के सेट पर एक बार जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन को बिना बताए ही पहुंच गई थीं और वहां उन्होंने रेखा को सेट के एक कोने में अमिताभ बच्चन के काफी करीब खड़े होकर बात करते हुए देखा था। रेखा की ये हरकत जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

rekha

जया बच्चन ने रेखा को मार दिया था थप्पड़
जया बच्चन अचानक से दोनों के पास गईं। उस समय जया बच्चन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। ऐसे में गुस्से में उन्होंने रेखा को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इस सीन को देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान हो गया था। खुद अमिताभ बच्चन की आंखें भी खुली रह गई थीं। वह जया बच्चन को देखकर दंग हो गए थे। सेट पर मौजूद सभी लोग थोड़ी देर के लिए बिल्कुल चुप हो गए थे। पत्नी जया बच्चन की ये हरकत देख आखिरकर अमिताभ बच्चन सेट से गुस्से में निकल गए थे। वहीं रेखा भी काफी भड़क गई थीं। हालांकि उन्होंने इस थप्पड़ के जवाब में जया बच्चन को कछ कहा नहीं लेकिन वह भी तुरंत वहां से निकल गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+