'मैं एक बदनाम एक्ट्रेस हूं', रेखा ने क्यों कही ऐसी बात, सास ने मारने के लिए उठाई चप्पल तो एक्ट्रेस ने.....
Rekha: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की उम्र भले ही 69 साल हो गई हो लेकिन आज भी वह उतनी ही सुंदर हैं जितनी पहले हुआ करती थीं। लोग उनकी अदाओं के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। रेखा हमेशा हर इवेंट्स और पार्टी में हंसती-मुस्कुराती नजर आती हैं। साथ ही उनका गॉर्जियस लुक भी लोगों का दिल जीत लेता है।
बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से की थी शादी
रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही रेखा के पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 3 महीने बाद ही रेखा अपने पति मुकेश से बोर हो गई थीं और उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था।

'अमिताभ बच्चन और विनोद मेहरा से जुड़ा था नाम'
रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। रेखा का नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा तक के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप शादी भी कर ली थी।
विनोद मेहरा से गुपचुप कर ली थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा जब विनोद मेहरा से शादी कर अपने ससुराल पहुंची थीं तो उनकी सास उन्हें देख भड़क गई थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विनोद मेहरा की मां ने रेखा को मारने के लिए चप्पल तक उठा ली थी।
'मैं एक बदनाम एक्ट्रेस हूं'
साल 1973 में दिए गए एक इंटरव्यू में रेखा ने खुद बताया था कि विनोद मेहरा की मां उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। रेखा ने इंटरव्यू में बताया था कि विनोद मेहरा की मां उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बदनाम एक्ट्रेस के रूप में जानती हैं।
'मैं एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिसका अतीत खराब है'
रेखा ने आगे कहा- उनके लिए मैं एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिसका अतीत खराब है, जिसकी इमेज बिल्कुल अच्छी नहीं है। रेखा ने कहा था- विनोद के चलते मैंने पहले तो उन्हें बर्दाश्त किया था लेकिन बाद में मेरा गुस्सा फूट पड़ा था। मुझे इस तरह की बातों से नफरत होने लगी थी।
शादी के 7 महीने बाद ही पति ने कर लिया था सुसाइड
आपको बता दें कि एक दूसरे इंटरव्यू के दौरान सिमी ग्रेवाल ने जब रेखा से पूछा था कि उनके पहले पति मुकेश की मौत हो गई है, क्या अब एक्ट्रेस दूसरी शादी करेंगी। इस पर रेखा ने पहले बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा था- आदमी से तो नहीं करूंगी। फिर उन्होंने थोड़ा सीरियस होते हुए कहा था- दूसरी शादी कर सकती हूं।
रेखा ने कहा- मैंने 3 चीजों से शादी की है
खा ने आगे कहा था- मैंने अपने पति के अलावा तीन और चीजों के साथ शादी की थी। मैंने खुद से, अपने पेशे से और अपने फैंस से मन ही मन शादी की है। मैं शादीशुदा हूं। मैं कोई सनकी इंसान नहीं हूं। रेखा ने आगे कहा था- शादी के लिए पुरुष की जरूरत नहीं होती। महिला खुद अपनी सुरक्षा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications