Rekha: रेखा ने 70 की उम्र में जवां दिखने का खोला राज, आज ही फॉलो करें एक्ट्रेस का स्कीनकेयर रूटीन
Rekha Skin Care Tips: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 70 साल की उम्र में भी रेखा अपनी अदाओं और सुंदरता से किसी को भी घायल कर सकती हैं।
70 की उम्र में भी रेखा की स्कीन करती है ग्लो
रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। 70 साल की उम्र में भी उनकी स्किन कांच की तरह ग्लो करती है। एक्ट्रेस की स्किन उनकी उम्र से ज्यादा यंग है और शाइन करती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका स्किन केयर सीक्रेट क्या है। कैसे वह इस उम्र में भी यंग दिखती हैं।

रेखा का खास स्कीनकेयर रूटीन
रेखा अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में कई बार इंटरव्यूज में बता चुकी हैं। वह अपनी स्किन केयर रूटीन को लेकर बहुत ही स्ट्रिक्ट और अटेंटिव रहती हैं। रेखा ने बताया है कि वह केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से ज्यादा नेचुरल नुस्खों पर विश्वास करती हैं।
रेखा को मेकअप करना नहीं है पसंद
रेखा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया है कि 70 की उम्र हो जाने के बाद भी उन्हें मेकअप करना पसंद नहीं है। हालांकि पार्टीज में जाने के लिए उन्हें हल्का मेकअप करना पड़ता है। रेखा ने बताया है कि वह किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए खुद ही तैयार होती हैं। उनका मानना है कि हमारी स्किन खुद ब खुद काफी कुछ कहती है, लेकिन हम उसकी आवाज सुन नहीं पाते हैं।
आज ही फॉलो करें रेखा के स्कीनकेयर टिप्स
-रेखा के अनुसार वह सीटीएस यानी क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन को जरूरी रूप से फॉलो करती हैं। रेखा ने इंटरव्यू में बताया था कि चाहे कितना भी लेट हो जाए मगर वो बिना मेकअप रिमूव किए सोने नहीं जाती हैं।
-रेखा ने ये भी बताया है कि वह स्किन को जवां रखने के लिए ढेर सारा पानी पीती हैं। रेखा के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन के साथ साथ बाल और हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है। इससे स्किन अंदर से डीटॉक्सीफाई होती है और ग्लो भी करती है।
-रेखा केमिकल युक्त फेसमास्क का इस्तेमाल करने की बजाय होममेड फेसमास्क पर भरोसा करती हैं। रेखा के अनुसार होममेड फेसमास्क को लगाने से स्किन का एक्सेस ऑयल कम होता है। इससे उनकी स्किन बढ़िया रहती है और निखार बना रहता है।
-अगर आप भी रेखा जैसी चमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके स्कीनकेयर रूटीन को जरूर फॉलो करें। इनकी मदद से न सिर्फ स्किन ग्लो करेगी बल्कि उसे हेल्दी रखने में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications