'मैंने इन तीनों से शादी की है, इसलिए मांग में सिंदूर भरती हूं', रेखा ने खोला अपनी शादीशुदा जिंदगी का ऐसा राज
Rekha Marriage: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेसेस में से एक रेखा आज भी उतनी ही सुंदर हैं जितानी पहले हुआ करती थीं। लोग उनकी अदाओं के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। रेखा हमेशा हर इवेंट्स और पार्टी में हंसती-मुस्कुराती नजर आती हैं।
रेखा की पर्सनल लाइफ का दर्द
रेखा का प्रोफेशनल करियर जितना शानदार रहा है उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ में दर्द भरा हुआ है। एक समय पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर के जबरदस्त चर्चे हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे और उन्होंने रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं कही।

बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से की थी शादी
वहीं रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही रेखा के पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 3 महीने बाद ही रेखा अपने पति मुकेश से बोर हो गई थीं और उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था।
शादीशुदा महिला बनकर रहती हैं रेखा
हालांकि रेखा अभी भी अपमी मांग में सिंदूर भरती हैं और हर इवेंट्स में वह इसी तरह एक शादीशुदा महिला बनकर ही पहुंचती हैं। सिमी ग्रेवाल के चैट शो में जब रेखा से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया था।
शादी के 7 महीने बाद ही पति ने कर लिया था सुसाइड
सिमा ग्रेवाल ने रेखा से पूछा था कि उनके पहले पति मुकेश की मौत हो गई है, क्या अब एक्ट्रेस दूसरी शादी करेंगी। इस पर रेखा ने पहले बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा था- आदमी से तो नहीं करूंगी। फिर उन्होंने थोड़ा सीरियस होते हुए कहा था- दूसरी शादी कर सकती हूं।
रेखा ने कहा- मैंने 3 चीजों से शादी की है
रेखा ने आगे कहा था- मैंने अपने पति के अलावा तीन और चीजों के साथ शादी की थी। मैंने खुद से, अपने पेशे से और अपने फैंस से मन ही मन शादी की है। मैं शादीशुदा हूं। मैं कोई सनकी इंसान नहीं हूं। रेखा ने आगे कहा था- शादी के लिए पुरुष की जरूरत नहीं होती। महिला खुद अपनी सुरक्षा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications