अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या पर रेखा ने लुटाया प्यार, बहू ऐश्वर्या राय संग दिखी खास बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम से रेखा और ऐश्वर्या राय की कुछ अनदेखी तस्वीरें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर की हैं।

Rekha Aishwarya Rai Viral Photos: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन का कार्यक्रम लगभग दो दिन रहा। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, दिशा पाटनी, रेखा, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह, गौरी खान, सुहाना, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसे तमाम बड़े सेलेब्स नजर आए। इस इवेंट के बाद से तमाम सेलेब्स की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख फैंस नजर नहीं हटा पाएंगे।
आराध्या पर रेखा ने बरसाया प्यार
जब भी बॉलीवुड का कोई ग्रैंड इवेंट होता है तो ऐसा बहुत कम होता है जब बच्चन परिवार और रेखा का आमना-सामना हो। अक्सर पैपराजी के सामने भी दोनों अलग-अलग पोज देते हैं। खबरों की माने तो, आज भी अमिताभ बच्चन और रेखा की बातचीत बंद है। लेकिन लगता है रेखा की बातचीत महानायक के परिवार वालों से अच्छी खासी है। इसका ताजा सबूत है मनीष मल्होत्रा द्वारा इंस्टाग्राम में शेयर की गई यह खास तस्वीरें।
आराध्या को लगाया गले
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बेटी आराध्या बच्चन और रेखा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रेखा अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या पर प्यार लुटाती हुई नजर आईं। तस्वीरों में रेखा ने आराध्या को गले लगवाकर फोटो खिंचवाई। वहीं दूसरी तस्वीर में वह ऐश्वर्या पर भी प्यार बरसाती हुई दिखाई दीं। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
इन तस्वीरों पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐश्वर्या राय की सास से बनती नहीं है इसलिए सास को जलाने के लिए रेखा से खूब दोस्ती रखती है'। एक ने लिखा, 'पोती के साथ रियल दादी'। वहीं कुछ फैंस ने ऐश्वर्या राय के फैशन सेंस को बोरिंग कहा और उन्हें बदलाव करने की सलाह दी।

इवेंट में पहुंचे तमाम सितारे
बता दें कि इस इवेंट में रेखा अजय देवगन और काजोल की बेटी पर प्यार बरसाती नजर आई थीं। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। इस इवेंट में जहां कुछ सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अवतार से जलवा बिखेरा। वहीं कुछ सितारे रेड कार्पेट पर तो नहीं दिखे लेकिन उन्होंने स्टेज पर अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications