रेखा ने ऐश्वर्या राय को दिया ऐसा गुरु मंत्र, कहा- तुम्हें कुछ साबित करने की...., जानकर आपके भी उड़ेंगे होश
Rekha and Aishwarya Rai: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा भले ही बच्चन परिवार से दूर रहती हों लेकिन उस फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। रेखा अक्सर इवेंट्स पर ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या से बात करती नजर आती हैं।
रेखा और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की बॉन्डिंग
कई तस्वीरों और वीडियोज में भी रेखा और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खूबसूरत बॉन्डिंग आपको साफ नजर आ सकती है। वहीं रेखा ऐश्वर्या राय के साथ साथ उनकी बेटी आराध्या पर भी प्यार बरसाती नजर आती हैं लेकिन इस बार रेखा ने ऐश्वर्या राय से काफी कुछ कहा है।

रेखा ने खत में लिखी ऐसी बात
ऐश्वर्या राय के एक करीबी सूत्र के अनुसार रेखा ने एक्ट्रेस को एक पर्सनल खत लिखा है जिसमें उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं। रेखा ने खत में लिखा है- मेरी प्यारी ऐश तुम उस नदी की तरह हो जो कभी थम नहीं सकती। तुम में बहते रहने का जज्बा साफ दिखाई देता है।
'तुम सबके लिए मिसाल बन सकती हो'
खत में लिखा है- ऐश तुम वो हो जो बिना दिखावे के आगे बढ़ता रहता है और एक दिन अपनी मंजिल पर पहुंच जाता है। एक ऐसी मंजिल जो उसने खुद ही बनाई होती है। हो सकता है कि लोग ये भूल जाएं कि तुमने अब तक क्या किया है लेकिन ये नहीं भूल सकते कि तुमने उन्हें क्या महसूस करवाया है। तुम सबके हिम्मत दे सकती हो। तुम सबके लिए मिसाल बन सकती हो।
'तुम्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है'
रेखा ने लिखा है- तुम अपने आप में संपूर्ण हो। तुम्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। तुमने काफी लंबा सफर तय किया है। तुम्हारे सामने कई रुकावटें आईं लेकिन तुमने डटकर उनका सामना किया। तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है, तुम सबकुछ कर सकती हो। तुम बाधाओं को पार कर आगे लिनकल आई हो और अब आगे ही बढ़ते रहना।
ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार से दूरी
इस खत की बातों के सामने आने के बाद से लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है और इसी चे चलते रेखा उन्हें समझा रही हैं और उनका हौसला बढ़ा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications