'इत्तेफाक है कि नहीं हुई प्रेग्नेंट' जब रेखा ने मां बनने और शादी को लेकर दिया था ऐसा बयान, मच गया बवाल
Rekha On Pregnancy: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह हमेशा अपने अफेयर्स की वजह से बॉलीवुड में गॉसिप का हिस्सा रही हैं। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। लेकिन कई बार वह अपने बोल्ड स्टेटमैंट की वजह से ट्रोल भी हुई हैं।
यासिर उस्मान की किताब रेखा कैसी पहेली जिंदगानी में उनकी लाइफ से जुड़े कई किस्से साझा किए गए जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। रेखा पर लिखी इस किताब में उस बात का भी जिक्र है जब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी और शादी पर खुलकर बात की थी।

रेखा ने कहा था, 'इंडस्ट्री में मेरा बहुत ही ज्यादा नाम हो, लेकिन सच ये है कि मेरी जिंदगी इतनी भी ठीक नहीं है। मैं एक ऐसी अभिनेत्री हूं जिसका पास्ट काफी खराब रहा है। ये महज संयोग की बात है कि मैं अब तक प्रेग्नेंट नहीं हो पाई। जबकि मैंने अपनी जिंदगी में किसी से प्यार भी किया और शादी भी की थी।'
रेखा ने शारीरिक संबंधों पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'एक महिला को केवल अपनी शादी के बाद सुहागरात वाले दिन ही शारीरिक संबंध बनाने चाहिए, मुझे लगता है कि ये लोगों की बकवास सोच है। अगर आपको अपने साथी से प्रेम है तो ही शारीरिक संबंध होते हैं। बिना प्यार किए आप किसी शख्स से करीब नहीं आ सकते। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना आज के दौर में काफी आम बात है।'
रेखा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अमिताभ बच्चन संग उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा। ये तब की बात है जब अमिताभ और जया बच्चन की शादी हो चुकी थी। पहले तो जया ने इस रिश्ते को इग्नोर किया तो लेकिन बाद में पानी सिर के ऊपर चला गया था। एक्ट्रेस ने एक बार रेखा को अपने घर बुलाया और उन्हें अमिताभ बच्चन से दूर रहने को कहा। इसके बाद रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता खत्म हो गया। अमिताभ बच्चन के बाद रेखा ने शादी भी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई।
ये भी पढ़ें: रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां












Click it and Unblock the Notifications