रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां
Rekha Story: हिंदी फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी दमादर एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। यही कारण है कि 69 की उम्र में भी लोग रेखा की खूबसूरती पर मरते हैं। रेखा की मेल फैन फॉलोइंग बहुत ही दमदार है।
रेखा की दर्दनाक पर्सनल लाइफ
रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। हालांकि रेखा या फिर अमिताभ बच्चन सबके पब्लिकली इस टॉपिक पर बात करना पसंद नहीं करते हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन का अफेयर
आपको बता दें कि रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी लेकिन उनकी ये शादी दर्दनाक बन गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को सबसे पहले अपने को-एक्टर अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की शुरुआत साल 1976 में हुई थी। दोनों उस समय फिल्म 'दो अनजाने' में काम कर रहे थे।
बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा ने की थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। ऐसे में रेखा और बिग बी के बीच कोई रिश्ता नहीं बन पाया था। वहीं रेखा ने 4 मार्च 1990 को दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही पति ने आत्महत्या कर ली थी।
रेखा ने मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी
अपने पति की मौत को लेकर रेखा ने आज तक किसी से कुछ नहीं कहा है। रेखा का कोई बच्चा भी नहीं है। वह औलाद के मामले में बदनसीब रही हैं। यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि रेखा ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि वह अपने पति मुकेश से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं।
दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे मुकेश अग्रवाल
इसके बाद अचानक ही अक्टूबर 1990 में रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी। मुकेश को फिल्मी हस्तियां बहुत अच्छी लगती थीं और इसलिए वो अपनी पार्टियों में फिल्मी सितारों को बुलाते थे।

पति मुकेश के साथ नहीं रहती थीं रेखा
मशहूर डिजाइनर बीमा रमानी मुकेश अग्रवाल और रेखा की कॉमन दोस्त थीं। रेखा अक्सर उनसे मिलने जाती थीं और यहीं उनकी मुकेश से मुलाकात हुई थी। रेखा अपने फिल्मी करियर के चलते मुंबई में रहती थीं और मुकेश को अपने बिजनेस के लिए दिल्ली में रहना पड़ता था। रेखा अक्सर अपने पति मुकेश से मिलने के लिए दिल्ली जाती थीं।
रेखा के करियर को लेकर पति की चाहत
पति मुकेश अग्रवाल के प्रभावशाली लोगों और फिल्मी कलाकारों से मिलने की चाहत रेखा को परेशान करने लगी थी। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अग्रवाल नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी रेखा शादी के बाद फिल्मों मे काम करें। वह चाहते थे कि रेखा उन्हें बिजनेस में मदद करें। वहीं रेखा अपने करियर को खत्म करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।
मुकेश और रेखा का तलाक
शादी के बाद मुकेश का बिजनेस भी लगातार घाटे में जा रहा था। ऐसे में वह भी परेशान रहने लगे थे। मुकेश और रेखा में काफी बहस होने लगी थी। मुकेश के जीवन में तनाव बढ़ता ही जा रहा था। रेखा भी इस शादी से खुश नहीं थी और उन्होंने मुकेश से तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी थी।
शादी के 11 महीने बाद मुकेश ने कर लिया था सुसाइड
शादी के 11 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश अग्रवाल बिजनेस के नुकसान में जाने और रेखा से अलगाव के चलते परेशान रहने लगे थे। आपको बता दें कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही खुद को फांसी लगा ली थी। पति की मौत के बाद रेखा ने दूसरी शादी नहीं की। हालांकि रेखा ने अपने पति की मौत को लेकर कभी भी कोई बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications