Rekha Affiars: इन मर्दों के साथ जुड़ चुका है रेखा का नाम, पति के मौत के बाद भी किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर?
Rekha Affiars: हिंदी फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी दमादर एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। यही कारण है कि 69 की उम्र में भी लोग रेखा की खूबसूरती पर मरते हैं। रेखा की मेल फैन फॉलोइंग बहुत ही दमदार है।
रेखा की दर्दनाक पर्सनल लाइफ
रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रेखा ने भले ही दिल्ली के रहने वाले एक मशहूर बिजनेसमैन से शादी की थी लेकिन उनका नाम कई मर्दों के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर की जमकर चर्चा हुई थी।

रेखा और अमिताभ बच्चन का अफेयर
-रेखा या फिर अमिताभ बच्चन ने अपने अफेयर के बारे में कभी भी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की है। आपको बता दें कि रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी लेकिन उनकी ये शादी दर्दनाक बन गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को सबसे पहले अपने को-एक्टर अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की शुरुआत साल 1976 में हुई थी। दोनों उस समय फिल्म 'दो अनजाने' में काम कर रहे थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। ऐसे में रेखा और बिग बी के बीच कोई रिश्ता नहीं बन पाया था।
रेखा और विनोद मेहरा की सीक्रेट शादी
-यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर विनोद मेहरा से शादी की थी।
-किताब के मुताबिक, कोलकाता में शादी कर जब रेखा अपने पति विनोद मेहरा के घर पहुंची थीं तो एक्टर की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस को मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी।
किताब में मौजूद जानकारी के अनुसार जैसे ही रेखा अपनी सास कमला मेहरा के पैर छूने लगीं, तो उन्होंने एक्ट्रेस को धक्का मारकर दूर हटा दिया था। रेखा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास उन्हें गालियां दे रही थीं।
-हालांकि, बाद में विनोद मेहरा ने बीच-बचाव किया और मां को किसी तरह समझाया था। बाद में विनोद मेहरा ने रेखा से कहा था कि वो अपने घर लौट जाएं और फिलहाल वहीं रहें। वहीं कुछ समय बाद पारिवारिक कारणों के चलते ये शादी टूट गई थी।
रेखा और बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल की शादी
-इसके बाद रेखा ने 4 मार्च 1990 को दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही पति ने आत्महत्या कर ली थी।
-यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि रेखा ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि वह अपने पति मुकेश से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं।
-इसके बाद अचानक ही अक्टूबर 1990 में रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी।
रेखा के प्यार में पागल थे संजय दत्त
-ड्रग्स की लत और निजी जिंदगी की उथल-पुथल से परेशान संजय दत्त का फिल्म करियर एक समय पर बर्बाद होने लग गया था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने संजय दत्तो को इस बुरे दौर से बाहर निकालने का जिम्मा उठाया था।
-साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'जमीन आसमान' में रेखा और संजय दत्त ने साथ में काम किया था और यहीं से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। कहा जाता है कि इस दौरान संजय दत्त ड्रग्स की लत में डूबने लगे थे।
-संजय दत्त की मां नरगिस दत्त एक्ट्रेस रेखा का नाम सुनते ही भड़क जाती थीं। इस अफेयर के बारे में जब संजय दत्त की मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त को पता चला था तो उन्होंने रेखा को खूब भला-बुरा कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस दत्त ने एक दिन रेखा को शूटिंग सेट पर ही खूब खरी खोटी सुनाई थी।
-रेखा और संजय दत्त की नजदीकियों से एक्टर की मां नरगिस दत्त काफी परेशान हो गई थीं। खबरों की मानें तो नरगिस ने रेखा के चरित्र पर भी कई तरह के आरोप लगाए थे। हालांकि अपने इस रिश्ते के बारे में संजय दत्त और रेखा ने कभी किसी से कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications