'रजा मुराद की मौत हो गई है', किसने फैलाई ये झूठी खबर? क्या है इसके पीछे का राज?

Raza Murad: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद को लेकर एक बड़ी सामने आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था कि रजा मुराज की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के करीबी लोग और फैंस शॉक्ड हो गए थे।

झूठी है रजा मुराद की मौत की खबर
हालांकि बाद में पता चला कि रजा मुराद की मौत की खबर झूठी है। वहीं सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत की अफवाह से रजा मुराद खासे नाराज नजर आए। इस झूठी खबर के चलते उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Raza Murad

झबठी खबर से नाराज हैं रजा मुराद

रजा मुराद ने कहा कि उनकी मौत से जुड़ी एक फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव झेलना पड़ा है। रजा मुराद ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और अभी जिंदा हूं। लेकिन अफसोस की बात है कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी खबरें फैला देते हैं।

रजा मुराद ने अपनी मौत की बात पर दिया ऐसा बयान

-रजा मुराद ने आगे कहा- मैं बार-बार इन झूठी बातों का खंडन करते-करते थक गया हूं। उन्होंने ये भी बताया कि दुनिया भर से उन्हें लगातार फोन और मैसेज आ रहे हैं। लोग पोस्ट के स्क्रीनशॉट भेजकर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं, जिससे उनके परिवार और फैंस को भी चिंता हो रही है।

-रजा मुराद ने इन हरकतों को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा- कुछ लोग सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा करते हैं। रजा मुराद का मानना है कि जो लोग अपनी जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाते, वही इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

रजा मुराद की शिकायत पर मुंबई के अंबोली इलाके के पुलिस ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है, ताकि ये पता चल सके कि ये अफवाह कहां से और किसने फैलाई है।

रजा मुराद की दमदार आवाज और शानदार एक्टिंग

जानकारी के अनुसार रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने 'जोधा अकबर', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। दशकों से सिनेमा का हिस्सा रहे रजा मुराद आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+