मैं इतनी कमजोर... ब्रेकअप के बाद रवीना को बुरे हाल में छोड़ गए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने खोला ये बड़ा सच
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक ऐसी अदाकारा हैं, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखती आई हैं। एक्ट्रेस चाहे कोई भी मुद्दा हो या फिर उनकी खुद की पर्सनल लाइफ, खुलकर बात करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज आई है- पटना शुक्ला। इस सीरीज में वे एजुकेशन सिस्टम की बदहाली खुलकर बयां कर रही हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने और अक्षय कुमार के ब्रेकअप से जुड़ा ऐसा सच लोगों को बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
एक वक्त था, जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का प्यार परवान चढ़ रहा था। मगर फिर अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया। मीडिया में भी उस वक्त खूब खबरें छपी थीं। इन सबके बारे में जब रवीना से बात की गई तो वे जवाब देने से पीछे नहीं हटीं। एक्ट्रेस ने खुलकर कहा कि हां सबका पास्ट होता है। जरूरी नहीं कि दो लोग एक दूसरे के लिए हमेशा ही परफेक्ट हों।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मीडिया ने इस बात को काफी बड़ा बना दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस खबर पर भी बयान दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अक्षय से ब्रेकअप के बाद रवीना ने मौत को गले लगाने की कोशिश की थी। रवीना ने साफतौर पर कहा कि वे अस्पताल में थीं।
रवीना टंडन ने कहा कि असल में वे मेनिनजाइटिस सी पीड़ित थीं। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि इस बात को प्रूफ करने के लिए अस्पताल की रिपोर्ट्स भी हैं। वे इतनी कमजोर नहीं हैं जो किसी परिस्थिति से भागने के लिए आत्महत्या करने के बारे में सोचें।












Click it and Unblock the Notifications