'मुझे धक्का मत मारो, छोड़ दो...', रवीना टंडन को बीच सड़क लोगों ने घेरा, महिला से मारपीट और फिर...

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रवीना टंडन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक्स हैंडल पर एक यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रवीना टंडन के साथ कुछ लोग बहस बाजी कर रहे हैं। साथ ही धक्का मुक्की भी चल रही है।

रवीना टंडन का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रवीना टंडन पर आरोप लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के ड्राइवर द्वारा उनके परिवार के लोगों साथ मारपीट की गई है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और दोनों ही पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

raveena tandon

रवीना टंडन को भीड़ ने घेरा
इस मामले में डीसीपी राजतिलक ने जानकारी देते हुए बताया है- एक‌ शादी फंक्शन अटेंड कर एक बुजुर्ग महिला अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी। उस वक्त रवीना टंडन‌ जिस कार में बैठी थीं, उस कार का ड्राइवर गाड़ी पीछे की ओर‌ ले रहा था और ऐसे में महिला अपनी गलती के चलते कार से टकरा गईं। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने नाराज होकर रवीना टंडन के ड्राइवर से पूछा कि क्या वो कार उस पर चढ़ा देगा। हालांकि उस बुजुर्ग महिला को इस घटना में कोई चोट नहीं लगी है।

रवीना के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप
इसके बाद बुजुर्ग महिला और रवीना टंडन के ड्राइवर में बीच तीखी बहस और नोंक-झोंक हो गई थी। इसके बाद दोनों ही पक्ष शिकायत करने के लिए नजदीकी खार पुलिस स्टेशन में गए थे। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं लिखवाने का फैसला किया और अपने-अपने घर चले गए।

मुंबई के बांद्रा इलाके में घटी ये घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं और दोनों ही पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवीना टंडन अपने ड्राइवर के साथ अपने घर से निकल रही थीं तभी उनकी गाड़ी एक महिला के नजदीक पहुंच जाती है। वहीं सड़क पर पैदल रहा एक परिवार ये सब देखकर नाराज हो जाता है और रवीना टंडन और उनके ड्राइवर के साथ बहस शुरू कर देता है।

रवीना टंडन की तरफ से नहीं आया कोई बयान
नाराज परिवार वाले सड़क पर खूब हंगामा करते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि रवीना टंडन के ड्राइवर द्वारा परिवार के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में इन दावों को गलत बताया है। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे लेकिन किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। यहां तक कि इस मामले में अभी तक रवीना टंडन की तरफ से भी कोई बयान नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+