Raveena Tandon के लिए फैन की दीवानगी बनी सिर दर्द, बोलीं- 'भेजता था अश्लील तस्वीरें और खून से भरी...'

रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान एक ऐसे फैन का खुलासा किया जो उन्हें खून से भरी शीशियां और अश्लील तस्वीरें भेजता था।

Raveena Tandon: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन का चार्म आज भी फैंस के दिलों में बरकरार है। एक्ट्रेस भले ही अब बड़े पर्दे पर कम दिखती हैं लेकिन आज भी फैंस के मन उनके लिए बेशुमार प्यार है। लेकिन एक्ट्रेस के लिए एक फैन का पागलपान उनके लिए गले की हड्डी बन गया। इस फैन का खुलासा खुद रवीना टंडन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया।

रवीना टंडन का जबरा फैन

रवीना टंडन का जबरा फैन

रवीना टंडन के इस फैन की दीवानगी इद तक बढ़ गई थी कि वह एक्ट्रेस के लिए मुसीबत बन गया था। एक्ट्रेस ने इसका खुलासा ईटाइम्स को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'गोवा का एक फैन था, जो यह मानता था कि मेरी उससे शादी हुई है और वह मेरे बच्चे उसके बच्चे हैं'।

एक्ट्रेस को भेजता था खून से भरी शीशी

एक्ट्रेस को भेजता था खून से भरी शीशी

रवीना टंडन ने उसके पागलपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया और कहा कि, 'वह अपने खून से भरी शीशियां मुझे भेजता था। साथ ही खून से लिखे खत और अश्लील तस्वीरें भी भेजता था। एक बार एक्ट्रेस के पति अनिल थडानी की गाड़ी पर किसी ने बड़ा पत्थर फेंक दिया था। तभी पुलिस को फोन कॉल कर इसकी जानकारी दी थी।'

घर के गेट पर बैठा रहता था फैन

घर के गेट पर बैठा रहता था फैन

इतना ही रवीना टंडन ने आगे एक और फैन से जुड़ा ऐसा ही दिलचस्प किस्सा बताया। रवीना ने आगे बताया- 'ऐसा ही एक फैन और था। वो मेरे घर के गेट पर बैठा रहता था।' फैन्स का ऐसा पागलपन देख रवीना उस वक्त काफी परेशान हो गई थीं। इस तरह की हरकत की वजह से एक्ट्रेस काफी डर गई थीं।

एक्ट्रेस के लिए बन गया था सिर दर्द

एक्ट्रेस के लिए बन गया था सिर दर्द

रवीना टंडन आगे कहती हैं कि, 'मैं इस तरह के लोगों से काफी परेशान हो चुकी थी। मुझे इन लोगों के पागलपन से बहुत डर लगने लगा था। कुछ फैंस तो मेरे लिए एक बड़ा सिर दर्द बन चुके थे। जिसकी वजह से मेरे काम पर और परिवार वालों पर भी असर पड़ रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि, बाद में उस फैन ने ये सब भेजना बंद कर दिया था।

रवीना टंडन का वर्कफ्रंट

रवीना टंडन का वर्कफ्रंट

वहीं रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उनकी काफी तारीफ की थी। फिलहाल रवीना टंडन फैंस से जुड़े रहने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+