'वो प्रोड्यूसर और हीरो के काफी करीब थी, उसे तो..', रवीना टंडन ने खोली थी करिश्मा कपूर की पोल, नोंचे बाल और...
Karisma Kapoor and Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं।
करिश्मा कपूर-रवीना टंडन की लड़ाई
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी को-एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से काफी नाराज हैं। वह करिश्मा कपूर को इंडस्ट्री में अपना दुश्मन समझती हैं। रवीना टंडन की मानें तो करिश्मा कपूर ने अपना करियर बनाने के लिए कई तरह की हदें पार की हैं।

करिश्मा और अजय देवगन का अफेयर
करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम किया था। फिल्म के सेट पर भी दोनों खूब झगड़ते रहते थे। दोनों के बीच सही से बात भी नहीं होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय रवीना टंडन और अजय देवगन का अफेयर चल रहा था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रवीना ने कहा था- मुझे फिल्मों से निकाल दिया गया
रवीना टंडन से ब्रेकअप के बाद अजय देवगन और करिश्मा कपूर के अफेयर की खबरें आने लगी थीं जिसके बारे में सुनकर रवीना टंडन और ज्यादा गुस्सा हो गई थीं। इसके बाद ही रवीना टंडन और करिश्मा कपूर में मनमुटाव शुरू हो गया था। साल 1997 में रवीना टंडन ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर का सीधे तौर पर नाम न लेते हुए कहा था कि उन्हें एक फेमस हीरोइन ने कई फिल्मों से निकाल दिया है।
'वो प्रोड्यूसर और हीरो के काफी करीब थी'
रवीना टंडन ने उस इंटरव्यू में कहा था- एक फेमस एक्ट्रेस ने मुझे कई फिल्में से निकाल दिया था क्योंकि वह फिल्म के प्रोड्यूसर और हीरो के काफी करीब थी। इसके अलावा रवीना टंडन से जू पूछा गया था कि उन्हेंने एक पार्टी में करिश्मा कपूर के साथ पोज देने से क्यों इनकार किया था तो उन्होंने साफ कहा था- करिश्मा के साथ फोटो खिंचवाकर मैं सुपरस्टार नहीं बन जाऊंगी।
'मैं झाड़ू के साथ फोटो खिचवा लूंगी पर करिश्मा के साथ नहीं'
रवीना टंडन ने आगे कहा था- अगर जरूरत पड़ेगी तो मैं झाड़ू के साथ भी पोज दे दूंगी लेकिन करिश्मा कपूर के साथ फोटो नहीं खिंचवाऊंगी। हम दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं कि हमारी साथ में फोटो हो। आपको बता दें कि रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच में फिल्म 'आतिश' के सेट पर भी जमकर लड़ाई हो गई थी। करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में फराह खान ने बताया था कि करिश्मा और रवीना ने सेट पर जमकर लड़ाई की थी और एक दूसरे की विग भी पकड़कर खींच दी थी। दोनों ने हाथापाई भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications