रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी साउथ फिल्म से कर रही हैं डेब्यू, 20 साल बड़े इस सुपरस्टार के साथ करेंगी रोमांस
Rasha Thandani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में छाई हुई हैं। इन दिनों वह किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही राशा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। राशा अब जल्द ही अपनी मां की तरह फिल्मी दुनिया में अपना जादू चलाने वाली हैं। खबर है कि राशा थडानी साउथ फिल्मों के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बहुत ही जल्द साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं।
राशा थडानी साउथ फिल्मों में कर रही हैं डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राशा थडानी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण के साथ पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करेंगी। राशा थडानी तेलुगू फिल्म में काम करती नजर आएंगी जिसमें राशा खुद से 20 साल बड़े एक्टर राम चरण के साथ स्करीन स्पेस शेयर करेंगी। दोनों इस फिल्म में एक कपल की तरह नजर आएंगे। खबर है कि राशा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी दे दिया है और वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल भी हो चुकी हैं।

स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित है फिल्म
कहा जा रहा है कि राम चरण की इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास है। इस मूवी के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना हैं। खबर है कि ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन खबर है कि जल्द ही इस फिल्म के नाम की घोषणा के साथ साथ इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
रवीना ने कहा था- मेरी बेटी बड़ी हीरोइन बनेगी
आपको बता दें ति रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थड़ानी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था- मैं चाहती हूं मेरी बेटी फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाए। वह मुझसे भी बेहतरीन एक्ट्रेस बने। लेकिन सबसे पहले उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। रवीना ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी को बचन से ही एक्टिंग पसंद है। उसके अंदर एक्टिंग का जुनून है। वह एक्टिंग से प्यार करती है। आपको बता दें कि फिलहाल राशा थडानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। इंटरनेट पर उनकी तगड़ी फैन फॉलइंग है।












Click it and Unblock the Notifications