प्यार में मिला धोखा, फिर शादीशुद मर्द से रचाई शादी! जानिये कैसे सहेली की सौतन बनीं ये मशहूर एक्ट्रेस
रवीन टंडन की गिनती 90 के दशक की मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से न जाने कितनों को अपना दीवाना बनाया। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में जिस तरह अपना सिक्का जमाया, वो वाकई शानदार था। मगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी कम कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं रही।
रवीना टंडन की सिर्फ एक झलक देखने के लिए लोग पागल रहते थे। मगर क्या आप सोच सकते हैं कि जिस हसीना के पीछे इतने लोग पागल थे, वे बस किसी एक शख्स को दिल में बसाए बैठी थीं। जी हां! मगर एक्ट्रेस को प्यार में धोखा मिला, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

इसके बाद रवीना ने एक ऐसे इंसान से दिल लगा लिया, जिसकी पहले से ही शादी हो रखी थी। ये इंसान कोई और नहीं बल्कि अनिल थडानी हैं। जिनके साथ रवीना की शादी को आज पूरे 20 साल हो चुके हैं। ऐसे में आइये जानते हैं, वो अनसुने किस्से जिन्होंने रवीना की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।
बताते चलें कि रवीन टंडन सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्यार में पागल थीं। वे एक्टर के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थी। फिल्म मोहरा के सेट पर दोनों की अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।
इसके बाद देखते ही देखते ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों अकसर साथ में स्पॉट होते थे। फिर दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि एक फिल्म के सेट पर ही अक्षय कुमार ने रवीना को रिंग पहना दी।
मगर फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद रवीना का बेहद बुरा हाल हो गया। एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गईं। हालांकि आज तक पता नहीं चल सका है कि दोनों का रिश्ता टूटने की वजह क्या थी।
फिर आखिरकार रवीना की मुलाकात अनिल थडानी से हुई। थडानी पहले से ही शादीशुदा थे। मगर वे अपनी पत्नी से खुश नहीं थे। इसके बाद रवीना और अनिल ने एक दूजे में अपना सहारा ढूंढ लिया। इसके बाद 6 महीने तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया।
बता दें कि अनिल थडानी बड़े बिजनेसमैन हैं। रवीना से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी नताशा को तलाक दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications