'संभोग से संन्यास' तक की बात करने वाली रत्ना पाठक ने करवाचौथ को बताया अंधविश्नास, मचा बवाल

नई दिल्ली, 29 जुलाई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हिंदू धर्म और करवा चौथ को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि 'महिलाओं के लिए हमारे देश में कुछ भी नहीं बदला है क्योंकि वो आज भी अंधविश्वास और रूढ़िवादिता में फंसी हुई हैं।'

 'क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?'

'क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?'

Pinkvilla से बात करते हुए रत्ना पाठक शाह ने कहा कि "सालों पहले मुझसे किसी ने पूछा था कि क्या आप अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं? जिस पर मैंने उनसे कहा था 'क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?''

'ये कितनी भयानक स्थिति है'

जिसके बाद रत्ना ने कहा कि 'ये कितनी भयानक स्थिति है कि महिलाएं आज भी इस अंधविश्वास में जी रही हैं कि उनके व्रत रखने पर उनके पति की आयु लंबी हो जाएगी, वो विधवा होने से बच जाएंगी।'

 'हमारे समाज की सोच रूढ़िवादी होती जा रही है'

'हमारे समाज की सोच रूढ़िवादी होती जा रही है'

उन्होंने आगे कहा 'अचरज है कि 21वीं सदी में भी हम इस तरह की बातें कर रहे हैं? पढ़ी-लिखी महिलाएं भी ये व्रत रखती हैं और पूरी लगन के साथ इस भरोसे पर कायम हैं, क्या बदला महिलाओं के लिए यहां, आप ही बताइए, सच तो ये है कि हमारे समाज की सोच रूढ़िवादी होती जा रही है , हमारे ऊपर धर्म को अपनाने का प्रेशर बनाया जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हमारे देश की भी हालत सऊदी अरब की तरह हो जाएगी, जहां महिलाओं की स्थिति कैसी है , इसे आप लोग बखूबी जानते हैं। सच तो ये है कि हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं।'

'पति नसीरुद्दीन शाह का उपनाम क्यों हैं? '

'पति नसीरुद्दीन शाह का उपनाम क्यों हैं? '

फिलहाल रत्ना पाठक अपने इस बयान के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "रत्ना पाठक शाह के पति नसीरुद्दीन शाह का उपनाम क्यों है, क्या यह अंधविश्वासी या प्रतिगामी, रूढ़िवादी नहीं है?"

'कहां से लाती हो इतना दोगलापन'

तो एक ने लिखा कि अगर आधुनिक महिलाएं हिजाब पहनती हैं तो वो 'Freedom of choice' है और जो महिलाएं करवा चौथ रखें वो अंधविश्ववास। कहां से लाती हो इतना दोगलापन।'

शाह की दूसरी पत्नी हैं रत्ना पाठक

शाह की दूसरी पत्नी हैं रत्ना पाठक

आपको बता दें कि अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रत्ना पाठक शाह रीयल लाइफ में काफी बिंदास हैं। साल 1982 में नसीरुद्दीन शाह से शादी करने वाली रत्ना पाठक उनकी दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले नसीरुद्दीन ने 20 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़ी अभिनेत्री मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद से शादी की थी। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। दोनों को शादी से एक बेटी हीबा शाह है। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच में अनबन शुरु हो गई और फिर दोनों अलग हो गए।

'संभोग से संन्यास तक'

इसके बाद नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बीच दोस्ती हुई, दोनों शादी से पहले काफी वक्त तक लिवइन रिलेशन में भी रहे थे। दोनों को शादी से दो बेटे इमाद और विवान शाह हैं।

'...बस अब हमें संन्यास लेना बाकी रह गया है'

मालूम हो कि इससे पहले रत्ना ने अपना और नसीरुद्दीन शाह का रिलेशन 'संभोग से संन्यास तक' का बताया था। क्योंकि दोनों की मुलाकात एक प्ले के दौरान हुई थी जिसका नाम था 'संभोग से संन्यास तक', इसलिए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हमारा रिश्ता भी 'संभोग से संन्यास तक' वाला ही है, बस अब हमें संन्यास लेना बाकी रह गया है। अपने इस बयान की वजह से भी वो काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+