Simi Garewal Story: करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों आजीवन कुंवारे रहे रतन टाटा? एक्स गर्लफ्रेंड से बयां किया हाल

Ratan tata Simi Garewal Story: बिजनेस टायकून और अरबपति रतन टाटा के निधन से पूरा देश गमगीन है। रतन टाटा के निधन की खबर सामने आई तो हर किसी का दिल दहल उठा। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। करोड़ों लोगों की प्रेरणा रहे रतन टाटा बड़े ही दरियादिल थे। मगर खुद आजीवन अकेले ही रहे। न तो उन्होंने कभी शादी की ना ही उनके बच्चे थे। जबकि ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी प्यार ही नहीं हुआ। अपने आजीवन अकेलेपन और शादी के खालीपन के बारे में उन्होंने एक्ट्रेस और कभी उनका प्यार रहीं सिमी ग्रेवाल को बताया था।

अपनी पूरी जिंदगी में टाटा को चार बार प्यार हुआ, लेकिन उन्होंने कभी शादी की ओर कदम नहीं बढ़ाया। काम में उनकी व्यस्तता और कई अन्य वजहें हमेशा बीच में आती रहीं। टॉक शो 'रेंडेज़वस विद सिमी ग्रेवाल' में एक साफ बातचीत के दौरान, टाटा ने अपने कुंवारेपन के पीछे की वजहों को बताया।

Ratan Tata remain unmarried

उन्होंने काम में व्यस्त होने और टाइम मैनेजमेंट ना होने पर इशारा किया। टाटा ने बताया कि यही वजहें थीं, जिन्होंने उन्हें घर बसाने से रोका। शादी के बेहद करीब होने के बावजूद भी, कुछ था, जो उन्हें हमेशा पीछे खींचता रहा।

रतन टाटा ने अपनी जिंदगी के खालीपन को स्वीकार किया और कहा कि कई बार मुझे पत्नी या परिवार के न होने के चलते अकेलापन तो महसूस होता है और कभी कभी मैं इसके लिए तरसता भी हूं। उन्होंने कहा कि जहां उन्हें किसी और की चिंता का बोझ ना होने की आजादी का आनंद मिला, वहीं कई बार ऐसे पल भी आते रहे हैं, जब खुद को अकेला पाया।

सिमी ने पूछा कि किस चीज ने उन्हें शादी करने से रोका, तो रतन टाटा ने इसके लिए अपने काम और उसपर गहरे फोकस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि काम में मेरी तल्लीनता ने ही मुझे शादी से रोका।

बताते चलें कि सिम्मी ग्रेवाल और रतन टाटा खुद रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उन्होंने इस बारे में भी बात की और बताया कि मुंबई में रतन टाटा मेरे पहले दोस्त थे। हम दोनों अभी भी विदेश से टेरा इनकॉग्निटा में लौटे थे। दोनों अज्ञात दुनिया की दहलीज पर हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल उनके दिखावे की कमी से अभिभूत था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+