Rashmika Mandanna: किसकी बेटी हैं 'सिकंदर' की रश्मिका मंदाना? कौन से परिवार से रखती हैं ताल्लुक?

Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी कहर बरपाती नजर आ रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक के कायल हैं। नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना ने अब हिंदी बेल्ट में भी अपना जादू चला दिया है।

रश्मिका मंदाना का बॉलीवुड में चला जादू
रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड की ब्लॉबस्टर मूवीज जैसे 'एनिमल' और 'छावा' में देखा गया है। इसके अलावा रश्मिका साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2' में भी नजर आई थी। फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

Rashmika Mandanna

सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में नजर आएंगी रश्मिका

फिलहाल रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की पुरुष फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लड़के उनके लुक पर मर मिटने को तैयार रहते हैं।

सलमान खान से 31 साल छोटी हैं रश्मिका मंदाना

-आपको बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया है। असल जिंदगी में सलमान खान की उम्र जहां 59 साल है, वहीं रश्मिका मंदाना 28 साल की हैं। ऐसे में भाईजान रश्मिका से 31 साल बड़े हैं। उम्र के इस गैप को जानने के बाद से ही लोग रश्मिका के पिता के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

-लोग ये जानना चाहते हैं कि रश्मिका मंदाना के पिता कौन हैं? वह किसकी बेटी हैं और कौन से परिवार से ताल्लुक रखती हैं? आपको बता दें कि सिकंदर में लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार सलमान खान की उम्र 59 साल है जबकि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के रियल फादर की उम्र 56 साल है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

कौन हैं रश्मिका मंदाना के माता-पिता?

-कर्नाटक के विराजपेट में जन्मीं रश्मिका मंदाना किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। रश्मिका के पिता का नाम मदन मंदाना और मां का नाम सुमन मंदाना है।

-कोडवा हिंदू परिवार में पैदा हुए रश्मिका के पिता मदन मंदाना एक बिजनेसमैन हैं। वह एक कॉफी एस्टेट के मालिक हैं। इसके अलावा वह एक फंक्शन हॉल भी चलाते हैं। वहीं रश्मिका की मां सुमन मंदाना एक हाउसवाइफ हैं। रश्मिका की एक छोटी बहन शिमन भी हैं।

-रश्मिका मंदाना ने बंगलुरु के एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी, पत्रकारिता और इंग्लिश लिट्रेचर में बैचलर डिग्री हासिल की है। रश्मिका ने साल 2016 से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

रश्मिका मंदाना की लव लाइफ

-रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ 'किरिक पार्टी' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के सेट पर ही उन्हें मूवी के लीड एक्टर रक्षित शेट्टी से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई भी कर ली थी।

-इसके बाद अचानक ही साल 2018 को दोनों सगाई तोड़ ली थी। हालांकि सगाई टूटने के कारण को लेकर आज तक दोनों मे से किसी ने कोई कारण नहीं बताया है और न ही कोई टिप्पणी की है।

-इसके बाद रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा। दोनों को कई बार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं दोनों साथ में कई पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होते हैं। साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+