Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: आज से शाही शादी की शुरुआत, जानें वेडिंग जश्न की डिटेल्स
Rashmika and Vijay Wedding Updates: साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी, एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद रश्मिका और विजय ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए वेडिंग की बात लोगों के सामने रखी है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता
हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इस कपल ने अपनी शादी को खास नाम दिया है- 'द वेडिंग ऑफ विरोश', जो दोनों के नामों को जोड़कर बना है।

26 फरवरी 2026 को होगी रश्मिका-विजय की शादी?
हालांकि अभी तक शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आगामी 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेने वाले हैं। राजस्थान के उदयपुर में उनकी मौजूदगी ने इस खबर को और पुख्ता कर दिया है।
स्टाइल और मुस्कान के साथ उदयपुर पहुंचा कपल
-शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को पहली बार साथ में उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। रश्मिका पैंट-सूट में बेहद एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लुक में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस के चेहरे की चमक और मुस्कान उनके खास दिन की खुशी बयां कर रही थी। उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन भी किया।
-वहीं दूसरी तरफ एक्टर विजय देवरकोंडा वाइट शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट में डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने भी कैमरे की ओर वेव कर फैंस का दिल जीत लिया। दोनों की केमिस्ट्री साफ बता रही थी कि ये सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि एक खूबसूरत सफर की शुरुआत है।
प्री-वेडिंग फंक्शन्स की पूरी डिटेल्स
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में पारंपरिक अंदाज में शुरू हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन क्या खास होने वाला है-
24 फरवरी 2026: मेहंदी सेरेमनी
25 फरवरी 2026: हल्दी और संगीत समारोह
26 फरवरी 2026: वेडिंग सेरेमनी
कपल के करीबी सूत्रों के मुताबिक शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे जबकि इंडस्ट्री के कुछ खास चेहरों की भी मौजूदगी संभव है।
कहां हो रही है विरोश की शाही शादी?
-राजस्थान का उदयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटी वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है। कपल का शादी समारोह ITC Mementos Udaipur में आयोजित होगा।
-झीलों और पहाड़ियों से घिरा ये लक्जरी रिजॉर्ट अपनी शाही वास्तुकला और शानदार व्यूज के लिए मशहूर है। शहर की हलचल से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित ये वेन्यू प्राइवेट और रॉयल वेडिंग के लिए परफेक्ट माना जाता है।
कपल ने कैसे लगाई रिश्ते पर मोहर?
गत 23 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक इमोशनल नोट शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। उन्होंने लिखा कि फैंस ने उन्हें प्यार से 'VIROSH' नाम दिया है और अब वह अपनी शादी को भी इसी नाम से समर्पित कर रहे हैं। ये अनाउंसमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी
-रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' (Geetha Govindam) के सेट पर हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आई थी। इसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) मूवी में साथ नजर आए थे। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस के बीच उन्हें पसंदीदा जोड़ी बना दिया था।
-बीते कुछ सालों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को कई बार डिनर डेट्स, वेकेशंस और इंडस्ट्री पार्टियों में साथ देखा गया लेकिन हर बार उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। बावजूद इसके फैंस को हमेशा यकीन था कि दोनों के बीच खास रिश्ता है और अब वो यकीन सच साबित हो गया है।
फैंस के लिए इमोशनल मोमेंट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी सिर्फ दो स्टार्स का मिलन नहीं बल्कि उन लाखों फैंस की जीत भी है जो सालों से इस रिश्ते को सच मानते आए हैं। विरोश की ये वेडिंग अब सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि एक सेलिब्रेशन बन चुकी है। ये शादी प्यार, भरोसे और साथ निभाने के वादे के रूप में जानी जाएगी।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications