Rashmika–Vijay Wedding: 2 फरवरी को हो रही रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी? वायरल वीडियो ने खोला राज
Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इन चर्चाओं को अचानक तेज कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों आगामी 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को शादी के बंधन में बंध सकते हैंय़
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की होने वाली है शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रॉयल शादी की तैयारियां उदयपुर के सिटी पैलेस में चल रही हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो युवतियां सिटी पैलेस के अंदर की भव्य सजावट दिखाती नजर आ रही हैं।

2 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी वेडिंग?
वहीं वीडियो में वो दोनों कहती हैं कि यहां रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां चल रही हैं और ये समारोह 2 फरवरी 2026 को होगा। कैमरा मूवमेंट के साथ महल की सजावट भी दिखाई गई है, जिससे कयास और मजबूत हो गए हैं।
उदयपुर सिटी पैलेस से वीडियो हुआ वायरल
इन दावों के बीच ध्यान देने वाली बात ये है कि न तो रश्मिका मंदाना और न ही विजय देवरकोंडा ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की है। बावजूद इसके वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर शादी की खबर तेजी से फैल रही है।
सीक्रेट तरीके से हुई थी कपल की 'सगाई'?
-फैंस के बीच पहले से ये चर्चा रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में गुपचुप सगाई की थी, हालांकि इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हाल ही में ये दावा भी सामने आया था कि दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी। अब 2 फरवरी की तारीख वाला वीडियो सामने आने से कन्फ्यूजन और बढ़ गया है।
-रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। ऐसे में शादी की अटकलों ने फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी है।
-फिलहाल इस शादी के आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जब तक स्टार कपल या उनकी टीम की ओर से बयान नहीं आता, यह खबर सोशल मीडिया दावों और वायरल वीडियो तक ही सीमित मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications