कैमरे के सामने ही कपड़े उतारने लगीं रश्मिका मंदाना, फैंस के भी उड़े होश

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने डेनिम शर्ट पहने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे शर्ट के बटन खोलकर पोज देती हुई दिख रही हैं। रश्मिका की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

मुंबई, 26 सितंबर: साउथ इंडियन ब्यूटी रश्मिका मंदाना इन दिनों बॉलीवुड में भी अपना जादू चला रही हैं। एक्ट्रेस की दीवानगी सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि उसके बाहर भी खूब देखी जा सकती है। रश्मिका जहां भी जाती हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और रश्मिका समय-समय पर फैंस के साथ अपडेट भी शेयर करती हैं। हाल ही में रश्मिका ने डेनिम शर्ट पहने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे शर्ट के बटन खोलकर पोज देती हुई दिख रही हैं। रश्मिका की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

रश्मिका की खूबसूरती पर फैंस फिदा

रश्मिका की खूबसूरती पर फैंस फिदा

रीसेंट तस्वीरों में रश्मिका ने डेनिम ब्रालेट और डेनिम के ही शॉर्ट्स कैरी किए हुई हैं। फैंस के साथ ये खूबसूरत फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- आज मुझे ब्लू जैसा महसूस हो रहा है। रश्मिका की इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना की इन तस्वीरों को 1 घंटे में 7 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं। इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आए हैं। वहीं फैंस ने रश्मिका की इन फोटोज पर कमेंट्स कर भी खूब प्यार जताया है। लोगों ने एक्ट्रेस को क्यूट, ब्यूटीफुल, और अमेजिंग बताकर उनकी जमकर तारीफ की है।

फैंस ने जताया प्यार

फैंस ने जताया प्यार

रश्मिका मंदाना के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के ढेरों पोस्ट्स पर फैंस के प्यार और उनके लिए लोगों का क्रेज देखकर लगाया जा सकता है।

'गुडबाय' में दिखेंगी रश्मिका

'गुडबाय' में दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'गुडबाय' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, और नीना गुप्ता अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

रश्मिका का अनोखा अंदाज

रश्मिका का अनोखा अंदाज

फिल्म के प्रमोशन में बिजी रश्मिका के कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म के गाने पर उन्होंने गणेश आचार्य संग डांस किया था। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आया।

इस दिन रिलीज होगी 'गुडबाय'

इस दिन रिलीज होगी 'गुडबाय'

रश्मिका की 'गुडबाय' फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म पुष्मा द राइज में नजर आई थीं। फिल्म में रश्मिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी भी फैंस को खूब भाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+