Rashmika-Vijay Pic: रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की दिलकश फोटो, जिन्हें देख पिघल जाएगा फैंस का दिल
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 36 वर्षीय विजय देवरकोंडा और 29 साल की रश्मिका मंदाना ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए हैं और आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। हाल ही में रश्मिका ने शादी की फोटोज भी शेयर की हैं।

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर कैप्शन भी लिखा, हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी से "मेरे पति" से। श्री विजय देवरकोंडा। वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया, वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का अनुभव कराया। वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे भरोसा दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूँ। वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका...। वो इंसान जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ यात्रा करना कितना बेहतरीन होता है, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूँ।
रश्मिका ने आगे लिखा, मैं वो महिला बन गई हूँ जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे आज वो बनाया है जो मैं हूँ। मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूँ। विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें व्यक्त करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है। लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, सुख, दुख, आनंद, जीवन - सब कुछ अब कहीं अधिक अर्थपूर्ण लगने लगा है। क्योंकि तुम मेरे साथ हो। इन सब की साक्षी हो... इन सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो। मैं आपकी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत-बहुत उत्साहित हूँ! आपकी पत्नी बनने के लिए, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। अब तो जश्न का समय है। आइए मिलकर सबसे बेहतरीन जीवन जिएं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications