80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले पर रश्मिका मंदाना ने कही ये बड़ी बात, मैनेजर ने भी जारी किया अपना बयान

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर पिछले दिनों एक बड़ी खबर सामने आई थी। खबर थी कि रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपये की ठगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया थआ कि इस तरह की धोखाधड़ी का काम एक्ट्रेस के मैनेजर ने ही किया है। ये भी कहा गया था कि इस घटना के बाद रश्मिका ने अपने मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया था। अब इस मामले में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर ने अपना-अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। मैनेजर ने अपने बयान में कहा है कि बउन्होंने एक्ट्रेस से अलग होने का फैसला अपनी मर्जी से लिया है। उनको नौकरी से नहीं निकाला गया है।

आपको बता दें कि जब रश्मिका मंदाना के साथ हुए 80 लाख रुपए की ठगी की बात सामने आई थी तो कहा गया था कि जिस मैनेजर ने उनके साथ ऐसा किया वह एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की शुरुआत से ही उनके साथ था। हालांकि अब रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर का बयान सबके सामने आ चुका है।

rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना और मैनेजर के बीच कोई दुश्मनी नहीं
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर दोनों ने बताया है कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों ने अलग होने की खबरों का भी खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि उनके अलग होने का फैसला किसी एक का नहीं है। दोनों ने मिलकर इसे चुना है।

रश्मिका मंदाना ने कही ये बात
रश्मिका मंदाना ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है- हमारे बीच कोई नेगेटिविटी नहीं है। हमने मर्जी से अलग होने का फैसला किया है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि हम क्यों अलग हो रहे हैं। हम पूरी तरह से एक प्रोफेशनल हैं और हमने अब से इंडीपेंडेंट होकर काम करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर ने गत 22 जून को इस बात की घोषणा की है।

मैनेजर ने रश्मिका मंदाना के साथ की थी धोखाधड़ी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना के साथ उनके मैनेजर ने ही 80 लाख रुपये की ठगी की है। हालांकि इस धोखाधड़ी के बारे में अभी तक किसी ने साफ तरीके से कुछ नहीं कहा है। ऐसे में ये बात साफ है कि रश्मिका इस बारे में कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहती हैं और यही कारण है कि वह अभी भी इस ठगी के मामले को लेकर बिल्कुल चुप हैं। लेकिन टमेंट जारी कर दोनों ने ये साफ कर दिया है कि धोखाधड़ी के कारण मैनेजर को काम से नहीं निकाला गया है। ये फैसला दोनों ने मिलकर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+