विजय के साथ शादी करने जा रही हैं रश्मिका मंदाना? पुष्पा एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई, 2 मार्च: बीते काफी समय से इस बात की चर्चा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगातार ये दावा भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया कि रश्मिका और विजय की शादी फाइनल हो गई है और दोनों इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। इन बातों को नंदरअंदाज करती रहीं रश्मिका ने फाइनली अब इस पर बात की है।

जब टाइम आएगा तो कर लूंगी शादी
एक एफएम चैनल से बातचीत में रश्मिका ने अपनी शादी की खबरों गलत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे पास अभी भी शादी के लिए बहुत समय है। फिलहाल मेरा शादी का प्रोग्राम नहीं है, समय आने पर मैं शादी कर लूंगी। जो बातें मेरी शादी को लेकर हो रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है।

विजय ने भी किया था पोस्ट
विजय देवरकोंडा ने भी एक हफ्ते पहले ट्विटर पर अपनी शादी की खबरों को बेबुनियाद रहा था। विजय ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए किए ट्वीट में कहा था- हमेशा की तरह बकवास, कोई सच्चाई नहीं।

क्यों होती है दोनों की शादी की बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडां ने 2018 में आई गीता गोविंदम और 2019 की हिट फिल्म डियर कॉमरेड में साथ काम किया है। इसके बाद से ही दोनों में अच्छी छनती है। दोनों अक्सर साथ घूमते भी देखे जाते हैं। ऐसे में लगातार उनके रोमांस और शादी की बातें भी फिल्मी गलियारों में चलती रहती हैं।

'पुष्पा' की सफलता का आनंद ले रहीं रश्मिका
इन दिनों रश्मिका मंदाना 'पुष्पा: द राइज' की सफलता का आनंद ले रहीं हैं। फिल्म में उनके श्रीवल्ली का किरदार लोगों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट में से एक माना जा रहा है। रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'पुष्पा:द राइज' के सीक्वल में भी रश्मिका दिखेंगी।

बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रहीं रश्मिका
अब तक साउथ इंडस्ट्री में ही रश्मिका ने काम किया है लेकिन अब वो हिन्दी सिनेमा में भी काम कर रही हैं। रश्मिका मंदाना बॉलिवुड फिल्म 'मिशन मजनू' में काम कर रही हैं, जिसमें वो एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। बॉलीवुड से स्टार एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी रश्मिका एक फिल्म में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications