जिम में वर्कआउट के समय हादसे का शिकार हुईं रश्मिका मंदाना, सिकंदर की शूटिंग रुकी
रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 में नजर आईं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वो सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। पिछले दिनों खबर आई कि 10 जनवरी से सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी। इसमें सलमान के साथ रश्मिका के भी जुड़ने की भी खबरें थी।
अब रश्मिका से जुड़ी हुई एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो वर्कआउट करते समय उन्हें चोट लग गई। इस घटना ने उनके मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की शूटिंग को रोक दिया है। डॉक्टरों ने उन्हें अपने आराम करने की सलाह दी है।

रश्मिका के एक करीबी सूत्र ने बताया, "रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लग गई थी और वह अभी पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, इसके कारण उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई है। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी।"
दो सालों में रश्मिका के करियर ने पाया उछाल
रश्मिका की हालिया फ़िल्में, जिनमें 'एनिमल' और 'पुष्पा' सीरीज़ शामिल हैं, ने बॉक्स ऑफ़िस पर सामूहिक रूप से 3096 करोड़ की कमाई की है। उनकी लगातार सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।
सिकंदर के डायरेक्टर ने की तैयारी
फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादास फिल्म कंप्लीट करने के साथ इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी फोकस बना कर रखा हुआ है। दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे।
ईद में रिलीज होगी फिल्म
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications