मरते-मरते बचीं एनिमल एक्ट्रेस, फ्लाइट में हुआ ये बड़ा हादसा, कहा-'हम मौत से करीब...'
Rashmika Mandanna: साउथ से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। हाल ही में उनकी बाल-बाल मौत के मुंह से बच निकली। इस हादसे की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी। आइए जानते हैं कि आखिर के साथ क्या हुआ?
दरअसल, रश्मिका मंदाना फ्लाइट में सफर कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ श्रद्धा दास भी मौजूद थीं। उनकी फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना की तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेटर की। जिसमें वह श्रद्धा दास के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं।

रश्मिका मंदाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये देखकर उनके फैंस घबरा गए। जानकारी के मुताबिक, रश्मिका की फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। लेकिन फ्लाइट में हुई कुछ तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट लगभग आधा घंटे तक रुकी रही।
इसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई में लैंड कराया गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। रश्मिका के अलावा फ्लाइट में सफर कर रहे अन्य यात्री भी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे के दौरान रश्मिका मंदाना को महसूस किया वह अब नहीं बच पाएंगी। उनका पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह जल्द ही मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म 15 अगस्त सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications