13 साल बड़े इस शख्स से रश्मिका मंदाना ने की थी सगाई, फिर ऐसे टूटा रिश्ता, 8 साल पुराना वीडियो वायरल

Rashmika Mandanna Old Video: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी नजर आएगी। ये फिल्म आगामी 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाकर दर्शकों का दिल जीत चुकीं रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। हालांकि इस समय उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rashmika Mandanna Old Video

रश्मिका मंदाना का 8 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल
रश्मिका मंदाना का ये वीडियो उनकी सगाई का है जो आज से 8 साल पहले का है, जिसमें रक्षित शेट्टी के साथ सगाई के बाद दोनों अपनी-अपनी अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने साल 2023 में बॉलीवुड की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम किया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था।

कन्नड़ फिल्मों के हीरो के साथ हुई थी सगाई
इस वक्त सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का करीब 8 साल पुराना सगाई का वीडियो हंगामा मचा रहा है। जानकारी के अनुसार साल 2017 में रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

13 साल बड़े रक्षित शेट्टी के साथ रश्मिका का रिश्ता
इस फिल्म की सफलता के बाद से दोनों के बीच की केमिस्ट्री की जमकर चर्चा होने लगी थी। उनकी ऑफलाइन केमिस्ट्री भी काफी गहरी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के साथ दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और 3 जुलाई 2017 को दोनों ने सगाई कर ली थी। कहा जाता है कि जब रश्मिका मंदाना की सगाई हुई थी तब वह केवल 21 वर्ष की थीं और उस वक्त रक्षित शेट्टी 34 साल के थे। दोनों की उम्र के बीच करीब 13 साल का अंतर था।

रश्मिका और रक्षित ने तोड़ ली थी सगाई
हालांकि सगाई के एक साल बाद ही यानी सितंबर 2018 में इनकी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने अचानक ही सगाई टूटने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, इसके पीछे वजह क्या थी इस बारे में किसी ने कोई खुलासा नहीं किया था। वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि करियर को लेकर दोनों में टकराव हो गया था और इसी वजह से सगाई तोड़ दी गई थी।

रश्मिका और रक्षित के बीच आज भी दोस्ती बरकरार
खबर है कि रश्मिका और रक्षित भले ही अब अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच आज भी दोस्ती जारी है। रक्षित शेट्टी ने एक पुारने इंटरव्यू में कहा था- मैं और रश्मिका, हम कभी-कभार एक-दूसरे को मैसेज करते हैं। जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो वो मुझे शुभकामनाएं देती है और जब भी उसकी फिल्म रिलीज होती है तो मैं उसे बधाई देता हूं। जन्मदिन जैसे मौकों पर हम एक-दूसरे को विश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+