Rashmika-Vijay Caste: क्या है रश्मिका मंदाना और उनके होने वाले पति विजय देवरकोंडा की जाति-धर्म? सामने आया सच
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Caste: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वायरल वीडियो ने इन अटकलों को नई रफ्तार दे दी है। दावा किया जा रहा है कि ये कपल आगामी 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को शादी के बंधन में बंध सकता है।
उदयपुर सिटी पैलेस में रॉयल वेडिंग की तैयारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की भव्य तैयारियां चल रही हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में दो युवतियां पैलेस के भीतर की शानदार सजावट दिखाती नजर आती हैं, जिसे कथित तौर पर कपल की शादी से जोड़ा जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या-क्या दिखा?
वीडियो में मौजूद युवतियां कहती हैं कि उदयपुर के सिटी पैलेस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां चल रही हैं और समारोह 2 फरवरी 2026 को होने वाला है। कैमरे के जरिए महल की सजावट और व्यवस्थाएं भी दिखाई गई हैं, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
शादी की आधिकारिक पुष्टि का हो रहा इंतजार
-हालांकि अब तक इस शादी को लेकर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ये खबर फिलहाल वायरल वीडियो और मीडिया दावों तक ही सीमित है। फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह महज अफवाह है या सच में साउथ की यह चर्चित जोड़ी जल्द ही सात फेरे लेने वाली है।
-इसी बीच रश्मिका मंदाना औरविजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कपल को लेकर कई तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं। इन्हीं सबके बीच कपल की जाति और धर्म को लेकर भी चर्चा हो रही है।
क्या है रश्मिका मंदाना की जाति और धर्म?
-रश्मिका मंदाना का जन्म कर्नाटक के विराजपेड, कोडागु (कूर्ग) जिले के एक मध्यमवर्गीय कोडवा (Kodava) समुदाय में हुआ था। वह एक हिंदू परिवार से हैं। रश्मिका के पिता का नाम मदन मंदाना है। एक्ट्रेस हिंदू धर्म का पालन करती हैं।
-आपको बता दें कि कोडवा एक पारंपरिक समुदाय है, जो अपनी विशिष्ट संस्कृति और भाषा (कोडावा थक्क) के लिए जाना जाता है। ये लोग अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक परिधान और प्रकृति व पूर्वजों की पूजा के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी मार्शल परंपराओं (योद्धाओं) के कारण, वह भारत में बिना लाइसेंस के आग्नेयास्त्र (हथियार) रखने का विशेष अधिकार रखते हैं।
क्या है विजय देवरकोंडा की जाति? कौन सा धर्म मानते हैं एक्टर?
-विजय देवरकोंडा का जन्म एक तेलुगू परिवार में हुआ था और उनका परिवार तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़ा है। उनके पिता एक टीवी निर्देशक हैं और उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी एक अभिनेता हैं।
-विजय देवरकोंडा का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उनका परिवार तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के थुम्मनपेटा गांव से आता है। आमतौर पर एक्टर अपनी जाति का सार्वजनिक रूप से उल्लेख नहीं करते हैं। वहीं देवरकोंडा एक उपनाम है जो किसी विशेष जाति को इंगित नहीं करता है, न ही इस तरह के उपनाम का जाति या समुदाय के साथ कोई सीधा संबंध है।
-वेलामा (Velama) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के तेलुगू भाषी, मुख्य रूप से कृषक और ऐतिहासिक रूप से योद्धा समुदाय हैं। मध्ययुगीन काल में एक शक्तिशाली योद्धा वर्ग के रूप में, वे जमींदार और शासक रहे हैं। इनका काकतीय वंश से गहरा संबंध है और इन्हें अक्सर बहादुर, रक्षक और कुशल कृषकों के रूप में जाना जाता है।
-विजय देवरकोंडा हिंदू धर्म को मानते हैं। वह एक पारंपरिक हिंदू तेलुगू परिवार से संबंध रखते हैं और उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश/तेलंगाना क्षेत्र के हिंदू वेलामा (Velama) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications