बड़ी खबर! रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- 'मैं स्वीकार'
Rashmika confirms engagement rumours: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर ज़ोरों से वायरल हो रही थीं। बीते दिनों ये खबर आई कि दोनों से चुपके से सगाई रचा ली है। इसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। ये भी बताया गया कि फरवरी 2026 में दोनों शादी करेंगे। अब अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है, और उनके जवाब ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

अपनी आने वाली फिल्म 'थामा' के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में जब रश्मिका को उनकी "सगाई" के लिए बधाई दी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं आपकी बधाई स्वीकार करती हूं।" उनका यह हल्का-फुल्का लेकिन रहस्यमयी जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इंटरव्यू में भी बढ़ाई सस्पेंस
एक इंटरव्यू में जब होस्ट ने उन्हें बधाई दी तो पहले रश्मिका हैरान हुईं, फिर मुस्कुरा कर शरमा गईं। जब इंटरव्यूअर ने साफ किया कि बधाई उनकी परफ्यूम लाइन के लिए थी, तो रश्मिका ने चुटकी लेते हुए कहा, "नहीं, नहीं... दरअसल, बहुत कुछ हो रहा है। इसलिए मैं आपकी सभी बधाइयों को स्वीकार करूंगी।" इस जवाब ने विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों को और बल दे दिया।
ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक के चर्चे
रश्मिका और विजय ने साथ में 'गीता गोविंदम (2018)' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन दोनों फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। पिछले कुछ महीनों में विजय देवरकोंडा को उंगली में अंगूठी पहने देखा गया, और रश्मिका ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी उंगली में हीरे की अंगूठी नजर आई। इन दृश्यों ने सगाई की अटकलों को और तेज कर दिया है।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त रश्मिका
रश्मिका मंदाना जल्द ही 'थामा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे। यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है और हॉरर-कॉमेडी शैली में बनी है। इसके अलावा भी रश्मिका के खाते में कई और फिल्में भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications