Las Vegas में रश्मि देसाई कर रही हैं ऐसी मस्ती, ग्लैमरस लुक पर ठहर गई है सबकी नजर
रश्मि देसाई ने अपनी कुछ तस्वीरें फ्लाइट जर्नी के दौरान शेयर किए हैं जो कि उनकी लॉस वेगास की सोलो ट्रिप के हैं।
मुंबई, 27 मईः टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर कई विवादों में घिरीं नजर आती हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से वह देश से बाहर सोलो ट्रिप पर थीं और अपनी लाइफ को अच्छे से इन्जॉय कर रही थीं। रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशानियों से घिरी रहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने कुछ समय खुद को देने के लिए सोचा और सोलो ट्रिप के लिए निकल गईं। हालांकि, अब वह ट्रिप खत्म कर मुंबई वापस आ चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी उन्होंने खुद ही दी है। रश्मि शोसल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शोयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने कुछ नए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो उनके सोलो ट्रिप से जुड़े हुए हैं और इनमें वह काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।

रेड गाउन में ढाया कहर
रश्मि देसाई ने अपनी ये तस्वीरें फ्लाइट जर्नी के दौरान शेयर की हैं जो कि उनकी लॉस वेगास की सोलो ट्रिप के हैं। रेड कलर के डिजाइनर गाउन में रश्मि बहुत की खूबसूरत दिख रही हैं। उनके फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। रश्मि पर रेड कलर काफी खिल रहा है। तस्वीर में उनके मस्ती भरे क्यूट अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. उनकी इस सोलो ट्रिप से वो लोग भी प्रेरणा ले सकते हैं जो अक्सर अकेले कहीं जाने से कतराते हैं या डरते हैं। आपको बता दें कि रश्मि ने एक वीक की लॉस एंजेलिस की यात्रा से ढेर सारी यादों को अपने जहन में बसा लिया है। इसे वह लाइफटाइम के लिए संजोकर रखना चाहती हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कही थी ये बात
आपको बता दें कि अपने सोलो ट्रिप पर जाने से पहले रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कई बातें कही थीं। रश्मि अपने ऑन एयर और ऑफ कनेक्शन के बारे में बात करते हुए काफी टूट गईं। उन्होंने खुलासा किया कि सिड अपने नियमों और शर्तों पर रहता था। रश्मि देसाई ने बीबीसी हिंदी को बताया- मैंने खुद को बहुत मजबूत बना लिया था या शायद हार्टलेस। मेरी पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ चल रहा था और सिद्धार्थ के साथ जब मैंने शो किया था, उसे मैंने बहुत करीब से जाना। हमें एक दूसरे की काफी सारी चीजें पता थी। हमारी लड़ाई अलग वजह से होती थी। मैं उसे हमेशा एक बात बोलती थी कि वह बड़ी बॉडी के अंदर एक 10 साल का बच्चा है। वह ऐसा ही था और वह अपने नियम और शर्तों पर ही जीया हमेशा।












Click it and Unblock the Notifications