सामने आईं शमिता शेट्टी और राकेश बापट की पहली डेट की तस्वीरें, हाथों में हाथ डाले दिखे कपल!
सामने आईं शमिता शेट्टी और राकेश बापट की पहली डेट की तस्वीरें, हाथों में हाथ डाले दिखे कपल!
मुंबई, 25 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट और एक्टर राकेश बापट और शमिता शेट्टी अपने करीबी दोस्ती को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने के बाद पहली बार शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने शुक्रवार (24 सितंबर) रात को मिले। शमिता शेट्टी और राकेश बापट की पहली डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले हफ्ते बिग बॉस के ओटीटी घर से बाहर निकलने के बाद राकेश शमिता की ये पहली मुलाकात थी। राकेश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शमिता शेट्टी का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की है।

राकेश ने अपनी और शमिता की तस्वीर शेयर बनाया 'दिल'
राकेश बापट ने अपनी और शमिता की हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा है 'यू एंड आई' (मैं और तुम)। इसके साथ ही रेड दिल वाली इमोजी भी बनाई है। राकेश में साथ में हैशटैग #shara पर लिखा है।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता की केमेस्ट्री को देखने के बाद उनके फैंस उन्हें प्यार से ''शारा'' बुलाते हैं। फोटो में खाने की टेबल पर वाइन ग्लॉस और कुछ चॉपस्टिक दिखाई दे रहे है।

पैपराजी को भी शमिता और राकेश ने दिए पोज
होटल से बाहर निकलने के बाद राकेश बापट और शमिता शेट्टी पैपराजी को भी फोटो के लिए पोज दिए। एक साथ पोज देते वक्त राकेश और शमिता एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे और दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कार रहे थे। शमिता ने ब्लश पिंक टॉप और स्कर्ट का कॉम्बो पहना था जबकि राकेश ने ब्लू जींस के साथ ब्लैक शर्ट पहनी थी।

Bigg Boss ott में राकेश-शमिता की हुई मुलाकात
राकेश और शमिता की मुलाकात अगस्त में बिग बॉस ओटीटी हाउस के अंदर हुई थी। दोनों को एक-दूसरे के 'कनेक्शन' के रूप में पेश किया गया था। हालांकि शो में कुछ दिन गुजारने के बाद ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। राकेश और शमिता ने शो में कई बार इस बात का खुलासा किया कि दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स है।

राकेश बापट ने कहा- 'मैं और शमिता एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन रिश्ता...'
राकेश बापट ने हाल ही के दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह और शमिता एक-दूसरे को पसंद करते हैं। लेकिन फिलहाल रिलेशनशिप में नहीं हैं। राकेश ने कहा था, ''ये सच है कि मेरे और शमिता के बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा है। लेकिन फिलहाल हम दोनों दोस्त हैं और एक-दूसरे को अभी अच्छे तरह से जानना चाहते हैं। आगे जो कुछ भी होगा आप लोगों को पता चल जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications