रैपर और सिंगर बादशाह ने लाइव कंसर्ट में महिला फैन को दी ऐसी चीज, लाखों में है कीमत, वीडियो हुआ वायरल

Badshah Gift To Female Fan: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसके चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि बादशाह ने हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए यूट्यूब फैनफेस्ट में शिरकत की थी। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपर अपनी 15 साल की एक फैन को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं।

बादशाह ने फैन को गिफ्ट अपने महंगे जूते
आपको बता दें कि रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी इस क्यूट सी फैन को अपने महंगे जूते गिफ्ट कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि बादशाह के इन जूतों की कीमत 1.50 लाख रुपए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बादशाह मुंबई में आयोजित एक लाइव कंसर्ट में स्टेज पर फरफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फैंस की भीड़ में खड़ी एक 15 साल की क्यूट सी लड़की को अपने महंगे शूज गिफ्ट कर दिए।

badshah

जूतों की कीमत है 1.50 लाख रुपए
वीडियो में देखा जा सकता है कि उन जूतों को बादशाह ने इवेंट के दौरान पहना हुआ था। रैपर के इन जूतों को द एलवी ट्रेनर 2 कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन जूतों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। बादशाह ने जिस फैन गर्ल का ये जूते गिफ्ट किए हैं, उनका नाम मोनिका बोहरा है। उनकी उम्र सिर्फ 15 साल है।

महिला फैन ने गिफ्ट के लिए बादशाह को कहा थैंक्यू
बादशाह से गिफ्ट पाने के बाद उनकी फीमेल फैन मोनिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इवेंट के बाद मोनिका बोहरा ने सोशल मीडिया पर बादशाह को शुक्रिया कहा और बताया कि रैपर ने उनके बर्थडे को और भी ज्यादा खास बना दिया है। वहीं बादशाह ने भी इस इवेंट में आने वाले सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

बादशाह ने अपने फैंस को कहा शुक्रिया
बादशाह ने मुंबई के इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं अपने सभी फैंस का बहुत आभारी हूं। वो हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। कई बार मुझे हैरानी भी होती है कि मैं इस प्यार का बदला कैसे चुकाऊंगा, क्या मैं कभी चुका पाऊंगा। आपको बता दें कि रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 10 में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+