रैपर हनी सिंह का विवादों से है चोली-दामन का नाता, यूं ही नहीं बनी थी 'उड़ता पंजाब'
नई दिल्ली, 4 अगस्त। मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों आलोचनाओं के घेरे में हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक अत्याचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके बारे में काफी हैरत अंगेज बातों का खुलासा किया है। तो वहीं इस मामले पर अब तीस हजारी कोर्ट ने भी सिंगर से 28 अगस्त तक अपना जवाब कोर्ट में दाखिल कराने का आदेश दिया है। फिलहाल हनी सिंह की ओर से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है लेकिन शालिनी तलवार के आरोपों के बाद से हनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और लोग उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

हनी सिंह को थी ड्रग्स की लत!
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब हनी सिंह का नाम विवादों में आया है। इससे पहले भी वो कई बार विवादों में रह चुके हैं। दरअसल दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठे हनी सिंह अचानक से बॉलीवुड से गायब हो गए थे। और इसके बाद सिंगर जसबीर ने खुलासा किया था कि वो हनी से रिहेब सेंटर में मिले थे। वो ड्रग्स की बुरी लत से गुजर रहे हैं हालांकि हनी सिंह के फैन क्लब ने इस बात को गलत बताया था और जसबीर को झूठी पब्लसिटी बटोरने के लिए जमकर लताड़ा भी था। लेकिन यह सच है कि हनी सिंह पूरे 18 महीने इंडस्ट्री से गायब रहे थे।

शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब'
इस खबर को और बल तब मिला जब शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज हुई, जिसमें शाहिद कपूर ने एक ऐसे पंजाबी रॉकस्टार का रोल निभाया था, जो कि बहुत बड़ा स्टार होने के बाद भी ड्रग्स का नशेड़ी होता है और इस चक्कर में उससे बहुत सारे अपराध होते हैं। सभी ने कहा कि ये करेक्टर हनी सिंह की लाइफ पर आधारित है। फिल्म ने इस बात के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अश्लील संगीत सुनाने का आरोप लगा
यही नहीं हनी सिंह अपने गानों के कारण भी काफी विवादों में रहे हैं। उन पर गानों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा था। एक गाने के लिए तो उन पर केस भी दर्ज हुआ था।
रैपर बादशाह को 'नैनो कार' कहा था
एक शो में हनी सिंह ने रैपर बादशाह को 'नैनो कार' कहा था,क्योंकि उनसे किसी ने बोला था कि उन्हें बादशाह ने म्यूजिक में रिप्लेस कर दिया।तब हनी सिंह ने गुस्से में लाल होकर कहा था कि रोल्स रॉयस और नैनो कार की कोई तुलना नहीं है। जिस पर काफीा बवाल मचा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह और बादशाह दोनों एक होटल की पार्टी में मार-पीट पर भी उतर आए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से भी पीड़ित रहे हैं।

पत्नी ने लगाए हैं संगीन आरोप
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। जबकि दोनों ने 10 साल के प्यार के बाद शादी की थी। दोनो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। शालिनी का कहना है कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह का शादी के बाद ही रवैया काफी खराब हो गया था। शादी से पहले ही वो हिट हो गए थे। इसलिए उनके तेवर बदल गए। शालिनी ने बताया कि हनी सिंह ने उनकी हनीमून के दौरान ही होटल के कमरे में बेल्ट से पिटाई की थी। लेकिन वो उससे प्यार करती थीं इसलिए उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया लेकिन वक्त के साथ-साथ उनका अत्याचार बढ़ता गया ,जिसे सह पाना अब बहुत मुश्किल है।
कई महिलाओं से जिस्मानी संबंध
शालिनी ने कहा कि हनी सिंह एक अय्याश इंसान हैं, हिट होने के बाद से ही उसने कई महिलाओं से जिस्मानी संबंध बना लिए हैं। वो लोगों से अपनी शादी की बातें भी छुपाते थे, जब शालिनी ने इसका विरोध किया तो वो उन्हें जानवरों की तरह मारते थे।












Click it and Unblock the Notifications