पाकिस्तान से बला की खूबसूरत बेगम लाएगा हिंदुस्तान का ये 'बादशाह', करोड़ों की संपत्ति का है मालिक

Rapper Badshah Net Worth: बॉलीवुड के रैपर बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ने के बाद से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। हानिया आमिर का सोशल मीडिया पोस्ट देखने के बाद से लोग रैपर बादशाह के साथ उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बादशाह इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

रैपर बादशाह और हानिया आमिर की डेटिंग
इसी बीच खबर है कि रैपर बादशाह और हानिया आमिर दुबई में एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बादशाह के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बादशाह को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। हालांकि दोनों के डेटिंग की खबरों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

Badshah

'म्यूजिक में नहीं आते तो आईएएस ऑफिसर होते'
आपको बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसौदिया है और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। बादशाह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे। बादशाह ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वह म्यूजिक में नहीं आते तो आज वह एक आईएएस ऑफिसर होते। स्कूल टाइम में उनका यही सपना हुआ करता था जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते थे और पूरी क्लास में टॉप करते थे।

म्यूजिक के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
बादशाह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी शुरू कर दी थी लेकिन अचानक ही उनका झुकाव म्यूजिक की तरफ होने लगा और उन्होंने इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। वह हनी सिंह के बैंड का हिस्सा बन गए थे।लेकिन बाद में बादशाह ने खुद को हनी सिंह के बैंड से अलग कर लिया और आज वह दुनियाभर के फेमस रैपर में से एक हैं। बादशाह लाइव स्टेज शोज से करोड़ों की कमाई करते हैं।

110 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक
रैपर बादशाह की कुल संपत्ति लगभग 15 मिलियन यानी 110 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके साथ ही वह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे अमीर रैपरों में से एक हैं। उन्होंने अपनी म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

मुंबई और चंडीगढ़ में आलीशान घर
रैपर बादशाह मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा बादशाह का एक लग्जीरियस घर चंडीगढ़ में भी है जहां वह अक्सर जाया करते हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में बादाशह का अपना एक रेस्तरां भी है, जहां से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।

महंगी गाड़ियों और एक्सपेंसिव जूतों का शौक
बादशाह को महंगी गाड़ियों और एक्सपेंसिव जूतों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी, फेरारी, और मर्सिडीज-बेंज जैसी लक्जरी कारें शामिल हैं। बादशाह के गैराज में बीएमडब्ल्यू 640डी और जैगुआर की लग्जरी सिडान जैसी कारें मौजूद हैं। उनके पास रोल्स रॉयस की लग्जीरियस कार भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इतना ही नहीं रैपर बादशाह के पास लाखों की कीमत वाले एक्सपेंसिव जूतें भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+