'बकवास फिल्में बनाकर ये मत कहो कि बायकॉट...', Ranvir Shorey ने फिल्म मेकर्स पर कसा तंज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने हाल ही में उन फिल्मों पर तंज कसा है जो बायकॉट ट्रेंड की वजह से फ्लॉप साबित हुई।
Ranvir

बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बोले रणवीर शौरी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों अपनी फिल्म 'मिड-डे मील' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह एक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म को लेकर लगातार प्रमोशन करने में जुटे है। इसी सिलसिले में जब उनसे बायकॉट मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कसा।

बोले- 'अगर फिल्म खराब है तो...'
रणवीर शौरी ने 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू के दौरान बायकॉट मुद्दे पर बातचीत की। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, लोगों को फिल्म बहिष्कार की शिकायत नहीं करना चाहिए। अगर उनकी फिल्म ही खराब है, तो उन्हें वास्तव में अपनी फिल्म के लिए शर्मिंदा होना चाहिए।

फिल्ममेकर्स पर कसा तंज
अभिनेता रणवीर शौरी ने 'बॉयकॉट ट्रेंड का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या असर होता है?' इस सवाल पर से कहा है, "मुझे नहीं लगता ऐसा होता है...कमाई इस पर निर्भर करती है कि फिल्म अच्छी है या बुरी।" उन्होंने कहा, "अच्छी कमाई चाहिए तो अच्छी फिल्में बनाएं...बकवास फिल्म बनाकर यह मत कहिए कि...बॉयकॉट ट्रेंड ने फिल्म बर्बाद कर दी।"

सेलेब्स के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर बोले रणवीर
रणवीर ने कुछ फिल्मों और सेलेब्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर कहा कि, "मुझे लगता है कि लोग सोचते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ अन्याय हो रहा है। लेकिन यह सब पर्दे के पीछे होता है; उन्हें नहीं मालूम यह असल में क्या है? हम जो देख रहे हैं वह उस अन्याय पर प्रतिक्रिया करने वालों का गुस्सा है।"

रणवीर शौरी का वर्कफ्रंट
रणवीर शौरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मिड-डे-मील रिलीज हुई है। जिसका डायरेक्शन अनिल सिंह चंदेल ने किया है। साथ ही वह इस फिल्म में लीड रोल में भी नजर आए। इस फिल्म के बाद रणवीर शौरी जल्द ही सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications