Ranveer VS Wild: जंगल में स्टंट करते नजर आएंगे रणवीर सिंह, इस दिन ओटीटी पर दिखेगा उनका वाइल्ड अंदाज
रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घने जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में घने जंगल दिखाए जाते हैं। उसके बाद नेटफ्लिक्स लिखा होता है।
मुंबई, 10 जूनः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी जानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने अनोखे अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका किसी भी काम को करने का अंदाज बाकी लोगों से जरा हटकर होता है। वह जो भी करते हैं वह कुछ अतरंगी सा होता है। रणवीर सिंह को आपने अक्सर अजीबोगरीब कपड़े कैरी कर कुछ यूनिक स्टाइल दर्शाते हुए देखा होगा। वह अपने यूनिक अंदाज के लिए लोगों के बीच चार्च का विषय बने रहते हैं। हालांकि रणवीर अपने काम को लेकर हमेशा फुल एनर्जी दिखाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घने जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में घने जंगल दिखाए जाते हैं। उसके बाद नेटफ्लिक्स लिखा होता है। इसके बाद रणवीर जंगल में सभी जानवर को दिखाते हुए उनकी बातें करने लग जाते हैं। इस वीडियो ने फैंस के मन में कई तरह के सवाल ला दिए हैं। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह बियर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं।
बियर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे रणवीर
रणवीर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल का सीन है और बैकग्राउंड में पहले तो रणवीर की आवाज आती है, बाद में वह बहुत डरे हुए और खतरनाक जानवरों से बचकर भागते हुए दिखाई देते हैं। उनके साथ बियर ग्रिल्स नजर आते हैं। इस दौरान रणवीर खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह बहुत जल्द बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं।
रणवीर वर्सेज वाइल्ड
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में इस शो का नाम रणवीर वर्सेज वाइल्ड दिखाया जा रहा है। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि एक बटन दबाइये और मेरी जान बचाइये। इसको लेकर बीते गुरुवार को रणवीर ने एक और वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा था- 'जंगल जंगल पता चला है कि चीजें अब काफी वाइल्ड होने वाली हैं। तो सेफ्टी गियर बांध लो क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है।

नेटफिलक्स पर होगी रिलीज
रणवीर सिंह के इस नए शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- मजा ही आ जाएगा जब रणवीर और बियर ग्रिल्स एकसाथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि ये शो आगामी 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए साल 2021 में सर्बिया गए थे।

रोहित शेट्टी के साथ कर रहे हैं फिल्म
रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह एक्ट्रेस पास पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'सर्कस' में भी दिखाई देंगे। फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह जल्द ही साउथ की फिल्म 'अन्नियां' के आधिकारिक हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में होंगी।












Click it and Unblock the Notifications