KGF-2 के दीवाने हुए रणवीर सिंह, रॉकी भाई यश की तारीफ में कही ये बात

KGF-2 के दीवाने हुए रणवीर सिंह, रॉकी भाई यश की तारीफ में कही ये बात

मुंबई, 10 मई: यश की केजीएफ: चैप्टर 2 सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 25 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है और सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 25 दिनों में 1150 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत चल रही है। अब हाल ही में इस फिल्म को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने देखा है और वह उसके दीवाने हो गए हैं।

KGF-2 ने उड़ाए रणवीर सिंह के होश

KGF-2 ने उड़ाए रणवीर सिंह के होश

यश की केजीएफ: चैप्टर 2 14 अप्रैल को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 25 दिनों में 1150 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। रणवीर सिंह ने हाल ही में केजीएफ: चैप्टर 2 देखा और फिल्म को देखने के बाद वह उसके दीवाने हो गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अभिनेता ने यश की काफी तारीफ की और कहा कि फिल्म देखकर उनको बहुत मजा आया। रणवीर ने कहा कि वह ऐसी फिल्मों के दीवाने हैं।

रणवीर सिंह बोले- 'यश पूरे फिल्म में रॉकिंग स्टार थे...'

रणवीर सिंह बोले- 'यश पूरे फिल्म में रॉकिंग स्टार थे...'

रणवीर सिंह ने इंटरव्यू में कहा, "जब मैंने केजीएफ: चैप्टर 2 देखा, तो मैं वाह, वाह कर रहा था। रॉकिंग स्टार यश के लिए चीयर कर रहा था। वह पूरी फिल्म में एक स्टार की तरह दिखे। पूरी फिल्म में मैं ऐसे ते... 'उसे मार डालो यश' , उसे मार दो।'

रणवीर बोले- मुझे इसी तरह का सिनेमा पसंद है

रणवीर बोले- मुझे इसी तरह का सिनेमा पसंद है

रणवीर सिंह ने कहा, ''मुझे इसी तरह का सिनेमा पसंद है। यह मेरा पहला प्यार है। चाहे वह मगधीरा हो या केजीएफ, मैं ऐसी फिल्में रात में अकेले बिस्तर पर देखता हूं और अंत में ताली बजाता हूं। दर्शकों के साथ न देखने के बावजूद, मैं अभी भी हूटिंग और जयकार कर रहा हूं। ऐसा है उस तरह के सिनेमा के लिए मेरा प्यार।"

KGF-2 ने अब तक कितनी कमाई की?

KGF-2 ने अब तक कितनी कमाई की?

यश की केजीएफ: चैप्टर 2 ने 25 दिन सफलतापूर्वक पूरे किए और यह अभी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। हाल ही में, फिल्म ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। है। फिल्म केजीएफ-2 ने भारत में एसएस राजामौली के आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। आरआरआर एक ग्रेट फिल्म है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जानिए KGF-2 के बारे में?

जानिए KGF-2 के बारे में?

KGF: चैप्टर 2 प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित है। 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में हिट होने के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। केजीएफ: चैप्टर 2 में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+