दीपिका पादुकोण की कल्कि देख परेशान हुए रणवीर सिंह! एक्टर ने पकड़ा माथा, कहा-'इस तरह की फिल्म देखना...'
Ranveer Singh Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी हाल ही में रिलीज हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।
बता दें कि, फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण ने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह असल में प्रेग्नेंट थीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दीपिका की एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्म के रिलीज के 12 दिन बाद रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में रणवीर सिंह अपना रिव्यू देते हैं। एक्टर कहते हैं कि, "इस तरह की फिल्म देखना वाकई दुखद है, जहां उसका रोल गर्भवती है और वह असल में भी गर्भवती है। फिल्म को देखने के बाद ऐसा लगता है कि क्या हो रहा है।"
रणवीर सिंह आगे कहाते हैं कि, 'मुझे नहीं पता कि मुझे क्या महसूस करना चाहिए। मैं मिल रहे रिस्पॉन्स से थोड़ी हैरान हूं।' इसके अलावा वीडियो में दीपिका कहती हैं, 'फिल्म का असली रिव्यू तब आएगा जब हम घर चले जाएंगे।' वीडियो में तमाम फैंस ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू दिए और कल्कि 2898 एडी को ब्लॉकबस्टर बताया।
दीपिका पादुकोण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "आपका पसंदीदा पार्ट कौन सा था? नीचे कमेंट करें। क्या आपने इसे अभी तक देखा है?" अब वीडियो पर कमेंट कर फैंस बता रहे हैं कि आखिर उनकी ये फिल्म कैसी लगी। बता दें कि फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन जैसे बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आए। फिलहाल फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications